DniNews.Live

बोतल में पेट्रोल न दिए जाने का सख्त आदेश:वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर जिला प्रशासन ने लगाया बैनर, हर कोई फुल करा रहा टंकी

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में दिखने लगा है। अभी तक लोग एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लाइन लगाते दिख रहे थे लेकिन अब पेट्रोल पंपाें पर भीड़ दिखने लगी है। पेट्रोल व डीजल की कमी होने की अफवाह तेज होती जा रही है। यही कारण है कि 100 या 200 रुपये का पेट्रोल बाइकों में भरवाने वाले लोग अब बाइक की टंकी ही फुल कराते दिख रहे हैं। कुछ लोग बोतल आदि में भी पेट्रोल मांग रहे हैं। इसके लिए लगातार पेट्रोल पंपों पर विवाद की स्थिति हो रही है। इसके देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी पेट्रोल पंपों पर बैनर आदि लगाए जा रहे हैं जिस पर स्पष्ट सूचना भी लिखा जा रहा है कि किसी भी दशा में पेट्रोल पंप संचालक बोतल आदि में पेट्रोल देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएं। बोतल आदि में पेट्रोल देने पर कार्रवाई की भी बात कही गई है। पिछले दो दिनों से देर रात तक लोग पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाते दिख रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें
नदेसर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भर रहे देवमणि शुक्ला ने बताया कि फिलहाल अभी पेट्रोल की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग फिर भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं और जरूरत से ज्यादा पेट्रोल मांग रहे हैं। कुछ लोग बोतल और गैलेन में भी तेल लेने के लिए आ रहे हैं। न देने पर विवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि अफवाहों पर ध्यान न दें तो स्थिति बिल्कुल सामान्य है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *