बोचहाँ में 49 लीटर चुलाई शराब जब्त:होली से पहले पुलिस की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र में पुलिस ने होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ककराचक गांव से 49 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की गई है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गरहाँ थाना के ककराचक गांव निवासी रामपृत राम के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस गश्ती वाहन के पदाधिकारी, सहायक सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान, पुलिस फरार देशी चुलाई शराब तस्कर संजू कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है। बोचहाँ थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि देशी चुलाई शराब मामले को लेकर छापेमारी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आगे की जांच व कार्रवाई जारी है।


https://ift.tt/BKrPTa0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top