DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बॉयफ्रेंड का शादी से इनकार,100ft ऊंची बिल्डिंग पर चढ़ी लड़की:गोपालगंज सिविल कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, 5वीं मंजिल पर चढ़कर युवक ने खींचा

गोपालगंज में शुक्रवार को एक लड़की सिविल कोर्ट की 5वीं मंजिल पर चढ़ गई। वो एकदम कॉर्नर पर खड़े होकर कूदने की प्लानिंग में थी। लड़की करीब 100 फीट ऊंचाई पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोर्ट में वकीलों की भीड़ लग गई। अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक लड़ा 5वीं मंजिल पर गया और लड़की को नीचे खींच लिया। किसी तरह से उसकी जान बची नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लड़की को सुरक्षित नीचे उतारे जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़की किसी लड़के से शादी करना चाहती थी। उसने शादी से इनकार किया तो वो गोपालगंज सिविल कोर्ट की बिल्डिंग से कूदने के लिए चढ़ गई। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… आंखों देखी- लड़की हवा से कांप रही थी मौके पर मौजूद एक वकील ने बताया कि दोपहर को अचानक लोगों की नजर कोर्ट की 5वीं मंजिल की छत पर खड़ी एक लड़की पर पड़ी। वह बिल्डिंग के बिल्कुल अंतिम किनारे से सिर्फ कुछ इंच की दूरी पर खड़ी थी। नीचे झांकने पर 100 फीट की गहराई थी। ऊपर खड़ी युवती हवा के साथ कांपती हुई दिख रही थी। मैं जैसे ही सीढ़ियों की ओर बढ़ा, देखा कि नीचे कोर्ट परिसर में वकीलों और लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। सभी की नजरें सिर्फ ऊपर थीं। कोई आवाज देकर समझा रहा था “बेटा नीचे आ जाओ, कुछ नहीं होता…” तो कोई हाथ जोड़कर उसे छलांग न लगाने की गुजारिश कर रहा था। ऊपर 5वीं मंजिल पर हवा तेज चल रही थी, और लड़की लगातार इधर-उधर डगमगा रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे वह किसी भी क्षण फिसल सकती है। उसी बीच, भीड़ में हलचल मची एक युवक तेजी से सीढ़ियां चढ़ता हुआ ऊपर की ओर भागा। बाद में पता चला कि वह कोर्ट का ही स्टाफ था। ऊपर पहुंचने पर उसने धीरे-धीरे युवती से बात करने की कोशिश की। एक पल के लिए लगा कि लड़की संतुलन खो देगी, लेकिन तभी युवक ने तेजी दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर पीछे की तरफ खींच लिया। नीचे खड़े लोगों ने राहत की सांस ली। मशक्कत के बाद लड़की को जिंदा बचा लिया गया। युवती को सुरक्षित कमरे में ले जाकर पानी पिलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक द्वारा इनकार किए जाने के बाद वह भावनात्मक रूप से टूट गई और आत्महत्या की कोशिश करने पहुंच गई। चश्मदीद- शोर सुनकर बाहर आया देखा तो लड़की छत पर थी मौके पर मौजूद एक वकील अनिल कुमार ने बताया कि, मैं अपना काम कर रहा था। अचानक से शोर सुनकर बाहर आया। देखा तो लड़की 5वीं मंजिल पर चढ़ी थी। उसे कोई जानता नहीं था। वो हमारी स्टाफ भी नहीं थी। शायद बाहर से आई होगी। कई बार हम लोग शिकायत कर चुके हैं। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने के मांग की है, लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। उसी का नतीजा है कि लोग बाहर से यहां सुसाइड करने आ जा रहे हैं। 30 मिनट तक लड़की खड़ी रही, लगा की अब नहीं बचेगी वकील ने आगे बताया कि, लड़की करीब 30 मिनट तक छत के किनारे खड़ी रही। वो कभी भी कूद सकती थी। मेरे पास खड़े लोग बचाने के बातें तो कर रहे थे, लेकिन कोई पहल करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। थोड़ी देर में हमने देखा कि किसी ने लड़की को पीछे की तरफ खींच लिया है। इसके बाद पुलिस की मदद से लड़की को नीचे लाया गया। लड़की को पुलिस अपने साथ थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को भी थाने बुलाया है।


https://ift.tt/vAKJ5a1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *