DniNews.Live

बैंक्वेट हॉल मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगी:मुजफ्फरनगर में जान से मारने की धमकी, पुलिस CCTV फुटेज से जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर में एक बैंक्वेट हॉल मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हनुमान चौक नदी रोड स्थित आर्केड फार्म प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विपिन बालियान ने आरोप लगाया है कि 26 मार्च को दोपहर के समय करीब पांच लोग उनके बैंक्वेट हॉल में जबरन घुस आए। इनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम बताते हुए मैनेजर अजय कुमार के साथ गाली-गलौज की और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो फार्म पर कब्जा कर लिया जाएगा और उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाया जाएगा। आरोप है कि आरोपी ने विपिन बालियान की गतिविधियों और उनके परिवार की जानकारी होने की बात कहकर डराने का प्रयास किया। विपिन बालियान ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी और उसके परिजनों पर पहले से ही विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है। पीड़ित ने थाना कोतवाली के साथ-साथ एसएसपी और सीओ सिटी को भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। उन्होंने जल्द से जल्द गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *