DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेतिया में संतोषी माता मंदिर का रिकंस्ट्रक्शन, कलश यात्रा निकली:पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण से आई कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग

संतोषी माता मंदिर, पावर हाउस चौक, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों का एक महत्वपूर्ण आस्था केंद्र है। हाल ही में इस मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हुआ है। कई महीनों से जर्जर अवस्था में होने के कारण भक्तों को पूजा-अर्चना में कठिनाई हो रही थी। स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों ने जनसहयोग से धन एकत्रित कर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। पुनर्निर्माण के बाद मंदिर परिसर से एक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कुंवारी कन्याओं और महिला श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे, जिससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए काली धाम मंदिर पहुंची यह कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए काली धाम मंदिर पहुंची। वहां विधिवत पूजन के बाद पवित्र जल लिया गया। इसके बाद यात्रा वापस पावर हाउस चौक स्थित संतोषी माता मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना शुरू की गई। समाजसेवी संतोष कुमार ने क्षेत्रवासियों से आगामी भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


https://ift.tt/f8OjEAu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *