बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के रामपुरवा महनवा वार्ड संख्या-14 में गुड़िया देवी (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति मेगू साह सहित ससुराल पक्ष पर कमरे में बंद कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की बहन रिंकी देवी ने बताया कि गुड़िया का विवाह 4 साल पहले हुआ था। विवाह के समय 2.80 लाख रुपए और सोने के गहनों पर सहमति बनी थी। परिजनों का आरोप है कि पूरी राशि न मिलने के कारण गुड़िया को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ‘मृतका का भाई उसे विदा कराने पहुंचा था’ पिता राजू साह के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6 बजे गुड़िया की हत्या कर दी गई। इससे कुछ घंटे पहले ही मृतका का भाई उसे विदा कराने पहुंचा था, लेकिन सास मुन्नी देवी और अन्य महिलाओं ने विदाई देने से इनकार कर दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सूचना मिलने पर मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मायके वालों की ओर से दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साल 2022 में उसकी तीसरी शादी गुड़िया से हुई थी स्थानीय जानकारी के अनुसार, आरोपी मेगू साह का महिलाओं के प्रति हिंसक रवैया रहा है। बताया जाता है कि उसने इससे पहले 2 शादियां की थीं। पहली जालंधर में और दूसरी 2019 में सेनुअरिया में। आरोप है कि उसने दोनों पत्नियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। साल 2022 में उसकी तीसरी शादी गुड़िया से हुई थी। गुड़िया अपने पीछे दो बच्चे, 2 वर्षीय सलोनी और 1 वर्षीय दीपक को छोड़ गई है।
https://ift.tt/MdxQFnO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply