DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेतिया में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म का विरोध:समाज ने निर्माता-निर्देशक के पुतले जलाकर किया प्रोटेस्ट,कहा- प्रतिष्ठा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बेतिया के हरिवाटिका चौक पर यादव समाज के युवाओं ने बॉलीवुड फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक के पुतले भी जलाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की छवि को गलत और आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उनका कहना है कि इससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों को हटाने की मांग युवाओं ने मांग की है कि फिल्म में दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों को तत्काल हटाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने निर्माता और निर्देशक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी अपील की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म को इसी आपत्तिजनक रूप में रिलीज किया गया, तो बेतिया के किसी भी सिनेमा घर में इसका प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।


https://ift.tt/vajJ0RA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *