बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर बेतिया पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर फ्रॉड के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान शहर में एक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका उद्देश्य आमजन को जागरूक करना था। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन बेतिया से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट चौक स्थित समाहरणालय तक पहुँचा। इसमें बिहार पुलिस के अधिकारियों, जवानों और गृह रक्षा बल के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) तथा यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार सहित सैकड़ों सार्जेंट और पुलिसकर्मी मौजूद थे। दुष्परिणामों और साइबर ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी पूरे मार्ग में, पुलिस बल ने अनुशासन और एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए लोगों को नशे के दुष्परिणामों और साइबर ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें। अधिकारियों ने जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक सुरक्षित, जागरूक और अपराधमुक्त समाज का निर्माण करना है।
https://ift.tt/3yoaJ46
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live