DniNews.Live

बेटी की शादी से एक माह पहले पिता की मौत:प्रतापगढ़ में नशे की हालत में चरपाई पर लेटे, कुछ देर में चली गई जान

प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के डभियार गांव में शराब पीने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की बेटी की 7 मई को शादी होनी है। ग्रामीणों के अनुसार, डभियार ग्राम पंचायत के जलालाबाद निवासी 42 वर्षीय हरकेश वर्मा, जो लकड़ी काटने का काम करते थे। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे शराब पीकर आए थे। वह डभियार गांव में लालगंज-सांगीपुर मार्ग के बगल स्थित छोटेलाल यादव के बंद मकान के बरामदे में एक चारपाई पर नशे की हालत में लेट गए। शाम करीब 7 बजे छोटेलाल के पड़ोसी भारत यादव काम से लौटे। उन्होंने बरामदे में एक व्यक्ति को लेटा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि हरकेश वर्मा की मौत हो चुकी थी। भारत यादव ने तत्काल अपने परिवार और आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस की सूचना पर मृतक के बच्चे भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि हरकेश वर्मा टीबी के मरीज थे और अक्सर नशे की हालत में रहते थे। वह मजदूरी से होने वाली अधिकांश कमाई नशे पर खर्च कर देते थे। उनकी पत्नी गुड्डी अपने मायके गई हुई हैं। मृतक हरकेश वर्मा की पांच बेटियां और एक बेटा है। उनकी दूसरी बेटी कोमल का विवाह 7 मई को होना तय है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *