बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा सभा चुनाव में स्टार प्रचारक रहे आशुतोष कुमार के छोटे भाई आलोक कुमार की मौत हो गई है। बताया जाता है कि देवघर में एक एक्सीडेंट में आलोक कुमार की मौत हुई है। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। परिवार के लोग और आशुतोष के समर्थक इस मौत पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं आशुतोष ने इस घटना को महज हादसा मानने से इनकार किया है और इसे प्लानिंग के साथ मर्डर बताया है। आशुतोष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “मेरा भाई आलोक कुमार हम सबों को छोड़कर चला गया। यह दुर्घटना नहीं, कत्ल है। इस कत्ल का साजिशकर्ता देवघर का कुख्यात राहुल चंद्रवंशी का रिश्तेदार है।’ जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार देवघर के नगर थाना क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के गेट पर खड़े थे। गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। बाजूला चौक की ओर से तेज रफ्तार से गाड़ी आई और रौंद दी। बीते कुछ दिनों से आलोक इसी माडर्न स्कूल में ठहरे थे। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए यह स्कूल आलोक के रिश्तेदार का है। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूटकर गिर पड़ा और आलोक को करंट के झटके लगते रहे। कमर-पैर टूट गया और शरीर झुलस गया। पटना में होगा अंतिम संस्कार आशुतोष ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि, उनके भाई का अंतिम पटना का दीघा घाट पर किया जाएगा। देवघर से वो लोग बुधवार शाम करीब 4 बजे पटना पहुंचेंगे। अब जानिए कौन हैं आशुतोष कुमार आशुतोष कुमार ने भूमिहार ब्राह्मण मंच की स्थापना की थी। बिहार विधान सभा चुनाव से ठीक पहले वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल बो हए। संगठन में उनके भाई आलोक की भूमिका बेहद अहम थी। वे रणनीति से लेकर जमीनी नेटवर्क पर सक्रिय रहते थे। बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया था। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट के लिए प्रचार भी किया था।
https://ift.tt/kZTtNSm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply