बेगूसराय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा और शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य रात में घूम-घूमकर कर जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार की रात बेगूसराय और लखमिनिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। जज करुणा निधि प्रसाद आर्य ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में ऐसे लोग मिले जो ठंड से ठिठुरते नजर आए। सामाजिक कार्यकर्ता सोहन सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राहत पहुंचाने के लिए कंबल-चादर उपलब्ध कराया गया है। यह मुहिम करीब 15 दिनों से लगातार चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। अपने आसपास जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करें। सक्षम लोगों को समाज का हित करना चाहिए। सहयोग की अपील जज करुणानिधि प्रसाद आर्य ने अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करें। सक्षम लोगों को समाज का हित करना चाहिए। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और कंबल का वितरण करें। साथ ही उन्होंने रेल प्रशासन से अपील किया है कि जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करें। जिससे लोगों की सेवा में जुटे कुली एवं रिक्शा चलाने वाले सहित ठंड से परेशान सभी लोगों को राहत मिले। मौके पर सोहन सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से शैलेश कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया कुमार उपस्थित थे।
https://ift.tt/qoV6puj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply