बेगूसराय में 28 फरवरी को एकदिवसीय जॉब कैंप:प्राइवेट कंपनी में 100 पदों पर होगी भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; 18 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

बेगूसरा में श्रम संसाधन विभाग की ओर से 28 फरवरी 2026 को एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला नियोजनालय की ओर से आईटीआई कैंपस में लगाया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी एलीट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Elite Foods Private Limited) में 100 पदों पर भर्ती होगी। इसमें उच्च शिक्षा के साथ-साथ कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी अवसर है। कंपनी ने दो अलग-अलग श्रेणियों में वैकेंसी निकाली है। प्रोडक्शन हेल्पर के 50 पदों पर बहाली होगी। जिसमें 8वीं पास से ITI तक के 18-42 वर्ष(महिला-पुरुष) के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। वेतन 16 हजार से 18 हजार तक मिलेगा। फैक्ट्री एक्ट के नियमों के अनुसार मिलेगी सुविधा पैकिंग हेल्पर के 50 पदों पर बहाली होगी। इसमें भी 8वीं पास से लेकर ITI तक 18-42 वर्ष के खासकर महिलाओं की बहाली होगी। वेतन 15 से 18 हजार तक मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के अलावा ईएसआई (ESIC), पीएफ (PF), ग्रेच्युटी और बोनस जैसी सुविधाएं फैक्ट्री एक्ट के नियमों के अनुसार दी जाएगी। NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य चयनित उम्मीदवारों को बिहार से बाहर दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों ओसुर (बेंगलुरु के पास), तमिलनाडु, त्रिशूर और केरल के कोच्चि जिला में काम करने का मौका मिलेगा। जॉब कैंप में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधित होना अनिवार्य है। पंजीकृत नहीं हैं, तो कैंप से पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। अभ्यर्थियों को अपडेटेड बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, मार्कशीट और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर आना है। सभी संबंधित विभागों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


https://ift.tt/F7jdcqz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top