बेगूसराय में देर रात 2 बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक 10 फीट हवा में उछलकर बीच सड़क पर गिर गया। मृतक की पहचान करकौली निवासी उपेन्द्र महतो के पुत्र अनिल कुमार उर्फ कारी(28) के तौर पर हुई है। घटना बखरी-गढ़पुरा मुख्य मार्ग पर घाघड़ा गांव के पास की है। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार अनिल कुमार उर्फ कारी पेशे से बिजली मिस्त्री था। शुक्रवार की रात बखरी से अपने घर लौट रहा था। घाघड़ा गैस गोदाम के सामने गढ़पुरा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर बखरी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही हमलोग मौके पर पहुंचे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी बाइक पर हसनपुर थाना क्षेत्र के शकरपुरा निवासी बमबम तांती अपनी पत्नी लालो तांती और दो बच्चों के साथ मोहनपुर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। हादसे में बमबम तांती, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से बमबम तांती और एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घर में मचा कोहराम घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें अनिल अपने साइड से जाता दिख रहा है, तभी टक्कर हो जाती है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/kCLZ5YA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply