DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेगूसराय में मछुआरों को मिला मत्स्य उपकरण किट:मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मिल रहा जाल, हांडी और आइस बॉक्स

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत तालाब मत्स्य विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के तहत आज जिला मत्स्य कार्यालय में मत्स्य उपकरण किट वितरण किया गया। प्रत्येक किट में फाइबर का लामुक, कोस्ट जाल, 25 लीटर क्षमता की एल्यूमिनियम हांडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं 25 लीटर का आइस बॉक्स शामिल है। जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं को मछली पकड़ने तथा पकड़ी गई मछली के सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर विपणन के लिए आवश्यक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराना है। उपकरण किटों के माध्यम से लाभार्थियों की आजीविका में सुधार होगा। मछली को अधिक समय तक ताज़ा एवं हाइजीनिक रूप से संरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। बेगूसराय जिले को 85 मत्स्य उपकरण किट प्राप्त हुए हैं, जिनकी प्रति किट लागत 14 हजार 500 रुपए है। मौके पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सर्वोत्तम कुमार एवं साहिब प्रियदर्शी, मत्स्य विकास पदाधिकारी सोनम चंद्रा एवं सुगंधा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।


https://ift.tt/dVwEPT9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *