DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेगूसराय में फोरलेन पर हादसे में व्हीकल मैकेनिक की मौत:काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

NH-31 फोरलेन पर आज शाम सड़क हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई। घटना जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र में पपरौर के नजदीक एनएच-31 स्थित एक धर्मकांटा के समीप की है। जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से गैरेज मिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा देवस गांव के वार्ड नंबर-14 नाई टोला निवासी स्व. बुद्धु ठाकुर के पुत्र अर्जुन ठाकुर (65 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंची और आवश्यक जानकारी ली। घटनास्थल पर ही मैकेनिक की हुई मौत इसके बाद पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अर्जुन ठाकुर पपरौर के शिबू गैरेज में काम करता था। काम खत्म करके शुक्रवार शाम को साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान जीरोमाइल से बेगूसराय की ओर तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


https://ift.tt/w43RjA9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *