बेगूसराय में जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। 20 राउंड फायरिंग की सूचना है। मौके से 3 खोखे बरामद हुए हैं सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच सभी उपद्रवी फरार हो गए। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद के वार्ड नंबर-15 की है। समर्थकों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे जानकारी के मुताबिक बरौनी गंजपर निवासी राजा करीम के ससुर जमींदार थे। 37 कट्ठा जमीन पूर्व मुखिया हरिवंश नारायण सिंह ने रजिस्ट्री कराया था। लेकिन अपने ससुर के हिस्से की जमीन पर राजा के परिजन खेती कर रहे थे। वह जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। राजा करीम के परिवार वालों ने विवादित जमीन पर फसल लगाई गई थी। सोमवार को हरिवंश नारायण सिंह के समर्थकों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही करीम के लोग मौके पर पहुंचे गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी फरार हो गए स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 20 राउंड गोली चली है। हालांकि जब पुलिस टीम पहुंची तो गोलीबारी करने वाले सभी लोग फरार हो गए। पुलिस समय पर नहीं आती तो बड़ी घटना हो सकती है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने फुलवड़िया थानाध्यक्ष को मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विरोध करने पर दबंगों ने गोली चाल दी एक पक्ष के मो. दानिश ने बताया कि वार्ड नंबर-15 में अपने भाई के साथ डेरा पर था। इस बीच मधुरापुर बाघमारा के दबंग अपने सैकड़ों समर्थकों से डेरा वाले खेत पर पहुंच गए। मक्का, सरसों और आलू लगे खेत पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर से जोतने लगे। मेरे भाई ने इसका विरोध किया। मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस बाद दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख अपने परिजन को फोन किया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। राइफल, पिस्टल, लाठी-डंडा लेकर आए थे। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं। किसी पक्ष ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/jWJmwOh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply