बेगूसराय के नए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने पदभार संभाल लिया है। निवर्तमान डीएम तुषार सिंगला ने उन्हें कार्यभार सौंपा। समाहरणालय पहुंचने पर स्वागत किया गया, इसके बाद पदभार देने की प्रक्रिया पूरी की गई। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि सरकार की योजना को लागू कर बेगूसराय को विकास के पथ पर आगे ले जाना हमारी प्राथमिकता होगी। चल रही योजना-परियोजना को समय पर पूरा कराया जाएगा। बिहार इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी रहे श्रीकांत शास्त्री को 2012 में आईएएस में पदोन्नति मिली थी। नालंदा जिले के रहने वाले हैं। B.Tech और MBA डिग्रीधारक हैं। मुंगेर नगर आयुक्त और बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक रह चुके हैं। किशनगंज के डीएम रहे हैं। ट्रांसफर से पहले औरंगाबाद में डीएम के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। बिहार सरकार ने 8 दिसंबर को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया डीएम बनाया है। मसूरी ट्रेनिंग के लिए जाएंगे इधर, निवर्तमान डीएम तुषार सिंगला वेटिंग में रखे गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों को 5 जनवरी से 30 जनवरी तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फेज-3 प्रशिक्षण दिया जाना है। इस सूची में तुषार सिंगला का भी नाम शामिल है।
https://ift.tt/1FyoX24
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply