DniNews.Live

बेकरी में काम करने वाली किशोरी लापता:डेढ़ माह बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटी

अयोध्या जिले के कुमारगंज कस्बे से एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना को डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों ने मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। किशोरी की दादी द्वारा थाना कुमारगंज में दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी नातिन कस्बे में स्थित एक बेकरी में काम करती थी। 12 फरवरी की दोपहर वह अचानक लापता हो गई। परिवार का कहना है कि उस दिन वह रोज की तरह काम पर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। बेकरी मालिक ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने काम के दौरान ‘राशन के लिए अंगूठा लगाने’ की बात कही और कुछ देर के लिए बाहर गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आई। इस बयान के बाद पुलिस ने बेकरी मालिक से भी विस्तृत पूछताछ की है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटाई जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोरी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। जांच में तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर खोजबीन कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *