DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेंगलुरु के पास बाइक सवार हमलावरों ने ग्राम पंचायत सदस्य को गोली मारी

 बेंगलुरु के पास छह बाइक सवार हमलावरों ने कथित तौर पर एक ग्राम पंचायत सदस्य पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना रविवार शाम को नेलामंगाला तालुका के इस्लामपुर इलाके में घटी जो कि बेंगलुरु ग्रामीण में आता है।
पुलिस ने बताया कि सलीम पाशा (50) की हालत खतरे से बाहर है और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। वे एक ही गांव के हैं और आशंका है कि घटना आपसी रंजिश का नतीजा थी।
बेंगलुरु ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एस नागराज के अनुसार, रविवार शाम करीब 6.30 बजे इस्लामपुर इलाके में जब पाशा कुछ लोगों से बात कर रहा था तभी दो बाइक पर सवार छह लोग आए और उनमें से एक ने देसी पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। जिससे उसके कंधे में चोट लग गई।

उन्होंने आगे कहा, हमने नेलामंगाला के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगदीश के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर ली है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाशा पर पहले भी किसी अन्य मामले में हमला हुआ था और मामला अभी अदालत में है।


https://ift.tt/JF8gzuR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *