DniNews.Live

बृजभूषण बोले- देश में 2 खलनायक, मुस्लिम और सवर्ण:मुसलमान का साथ देने के लिए सभी पार्टियां, सवर्ण के साथ कौन?

गोंडा से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- इस समय देश में 2 ही खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण। मुसलमान की सुनने वाली तो सारी पार्टियां है। सवर्णों की सुनने वाला कोई नहीं। बृजभूषण सिंह बिहार के पटना में रामनवमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक शेर पढ़ा… ‘इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे’। बृजभूषण सिंह बोले- हम कौन थे और क्या हो गए
उन्होंने मंच से कहा कि आज दो खलनायक हैं इस देश के अंदर। मैं जानता हूं मेरी बात ये बहुत गहरी चोट करेगी। पहला खलनायक मुसलमान, हमारे एक दादाजी अभी मंच पर कह रहे थे। उनकी नजर में केवल मुसलमान ही बचा है और कोई नहीं, सारी समस्या मुसलमान है। लेकिन, मैं बताना चाहता हूं कि पहला खलनायक मुसलमान और दूसरा खलनायक इस समय सवर्ण है। उन्होंने लोगों से पूछा- मैं सही कह रहा हूं न? अगर मुसलमान के साथ गलत होगा तो उनका साथ देने के लिए भाजपा के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं। ‘हम कौन थे, क्या हो गए और क्या होंगे अभी’। ‘हमें राम की तरह सबको जोड़ना है’
पूर्व सांसद ने लोगों से राम के बताए हुए रास्ते पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- राम ने केवट, ऋषि भारद्वाज, आदिवासी, जंगल वासी और वनवासी को जोड़ा था, जिसका अर्थ है कि हमें सबको जोड़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग हमारे साथ चलने को तैयार हैं, हमें उन्हें साथ लेना चाहिए। अगर बंटे तो कमजोर होंगे, सबको आना होगा साथ
बृजभूषण ने कहा- ये जो 100 करोड़ लोग हैं, इनके मन में ये भाव पैदा करना पड़ेगा कि हम सब एक हैं और ये भाव कौन पैदा करेगा? ये भाव हमें और आपको मिलकर पैदा करना पड़ेगा। आज अगर समाज में ऊंच-नीच की भावना है, तो उसे खत्म करना पड़ेगा। भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर ये संदेश दिया था कि कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने निषादराज को गले लगाया, उन्होंने वानर सेना को साथ लिया। हमें भी वही करना है। अगर हम बंटे रहेंगे, तो कमजोर होंगे। लेकिन अगर हम एकजुट हो गए, तो इस देश की कोई भी ताकत हमें झुका नहीं सकती। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि सवर्ण हो या पिछड़ा, दलित हो या वंचित, हम सबको एक साथ आना पड़ेगा। राम जी का रास्ता जोड़ने का रास्ता था, तोड़ने का नहीं। और आज इस मंच से मैं आप सभी को यही आह्वान करता हूं कि अपनी एकता को बनाए रखें। पूर्व सांसद के PRO कार्यक्रम के आयोजक थे
बृजभूषण शरण सिंह के पीआरओ ने अपने गृह जनपद पटना के बाढ़ में रामनवमी के कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें वह शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक स्वप्निल सिंह अपनी लगभग 20 गाड़ियां लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। डिफेंडर से बृजभूषण सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उनका तलवार और फूल देकर भव्य स्वागत किया गया। ————————– यह खबर भी पढ़ें…. अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में लगी आग:राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख
अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। एक एकड़ में फैला यज्ञ स्थल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त यज्ञशाला खाली थी। करीब डेढ़ घंटे पहले ही मंत्री का 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ पूर्ण हुआ था। उस वक्त करीब 50 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *