Breaking News

बुलंदशहर में 6 अप्रैल को बिजली नहीं आएगी:अनूपशहर अड्डा बिजलीघर पर मशीनों की टेस्टिंग होगी, 4 घंटे रहेगा शटडाउन

बुलंदशहर में 6 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा अनूपशहर अड्डा बिजलीघर पर अनुरक्षण और टेस्टिंग कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे का शटडाउन रहेगा। इससे अनूपशहर अड्डा और टांडा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अनूपशहर अड्डा की 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और उपकरणों की टेस्टिंग का कार्य प्रस्तावित है। यह शटडाउन भविष्य में बिजली आपूर्ति को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया गया है। इस दौरान उपभोक्ताओं को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत विभाग ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *