DniNews.Live

बुलंदशहर में 10 निरीक्षकों का तबादला, 8 थाना प्रभारी बदले:सुरेश कुमार को जहांगीराबाद और संजय कुमार को अगौता थाना भेजा गया

बुलंदशहर पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरीक्षक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। आठ थाना प्रभारियों समेत कुल 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक नरेंद्र सिंह को शिकायत जांच प्रकोष्ठ से थाना छतारी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सुरेश कुमार को छतारी से जहांगीराबाद और संजय कुमार को जहांगीराबाद से अगौता थाना भेजा गया है। अतुल कुमार को अगौता से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में प्रेमचंद्र शर्मा को अहमदगढ़ से खुर्जा नगर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि धर्मेंद्र सिंह को खुर्जा नगर से अहमदगढ़ भेजा गया है। विशाल प्रताप सिंह चौहान को नक्शा सेल से डिबाई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य तबादलों में रविकांत सिंह को डिबाई से स्याना, यदुदत्त शर्मा को स्याना से शिकारपुर और चंद्रवीर को शिकारपुर से शिकायत जांच प्रकोष्ठ में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। विभाग को उम्मीद है कि इन बदलावों से जनपद में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा पुलिसिंग में तेजी आएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *