बुलंदशहर की गरिमा शर्मा ने यूपी पीसीएस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से घर-परिवार में खुशी का माहौल है। गरिमा के पिता मनोज शर्मा वर्तमान में मैनपुरी में राजस्व निरीक्षक हैं, जबकि उनकी माता बुलंदशहर के जूनियर हाई स्कूल धरपा, विकासखंड खुर्जा में शिक्षिका हैं। गरिमा बुलंदशहर के राधा नगर की निवासी हैं। गरिमा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की। उच्च शिक्षा के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। कठिन परिश्रम और अनुशासन सीमित संसाधनों के बावजूद, गरिमा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ नियमित पढ़ाई जारी रखी। इसी मेहनत का परिणाम है कि आज वह यूपी पीसीएस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर बनने में सफल रही। परिवार और स्थानीय लोगों ने जताई खुशी गरिमा की सफलता पर उनके पिता मनोज शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे बेटी की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। स्थानीय निवासियों ने भी गरिमा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply