DniNews.Live

बुलंदशहर में युवक ने तमंचे में भरा कारतूस, VIDEO:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा

बुलंदशहर में एक युवक का तमंचे में कारतूस भरते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह वीडियो बृहस्पतिवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैला। इसमें एक युवक को तमंचे में कारतूस भरते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। जनपद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान जहांगीराबाद निवासी शादान अंसारी के रूप में की। कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस ने शादान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर उसे जेल भेजा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *