Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बुलंदशहर में युवक की पोखर में डूबकर मौत:8 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव, चार भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक


                 बुलंदशहर में युवक की पोखर में डूबकर मौत:8 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव, चार भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक

बुलंदशहर में युवक की पोखर में डूबकर मौत:8 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव, चार भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर से जरूरी काम के लिए निकला 32 वर्षीय युवक पैर फिसलने के कारण गहरे पोखर में जा गिरा। काफी तलाशी की गई। करीब 8 घंटे तक चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन और पोखर की सफाई के बाद युवक का शव बरामद हुआ। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जिसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। ​ घर से चंद कदम दूर मौत का बुलावा ​जानकारी के मुताबिक लच्छमपुर निवासी अनिल (32) पुत्र रमेश रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे किसी काम से घर से बाहर निकला था। अभी वह घर से कुछ ही दूर पहुंचा था कि रास्ते के किनारे बने गहरे पोखर के पास उसका पैर अचानक डगमगा गया। संतुलन बिगड़ने से अनिल सीधे गहरे पानी में जा समाया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देख शोर मचाया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह आंखों से ओझल हो गया। ​प्रशासनिक अमले ने झोंकी ताकत, साफ कराया गया पोखर ​हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, तहसीलदार संजय सिंह और सीओ विकास प्रताप चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ​युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड और फ्लड प्लाटून को लगाया गया। जब घंटों की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली, तो प्रशासन ने पोखर की सफाई और पानी कम कराने का निर्णय लिया। घटना के करीब 8 घंटे बाद अनिल का शव किनारे पर झाड़ियों के पास फंसा मिला। ​ बुझ गया घर का चिराग, गांव में पसरा सन्नाटा ​अनिल अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घर की अधिकांश जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। जैसे ही उसका शव पोखर से बाहर निकला, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भाइयों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद से पूरे लच्छमपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *