DniNews.Live

बुलंदशहर में दोस्त की हत्या कर शव जमीन में गाड़ा:ईंट से किया हमला, शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी हिरासत में

बुलंदशहर में दोस्तों ने ही अपने साथी की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सिकंदराबाद क्षेत्र के जंगल से शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साक्षर निवासी देवीपुरा, नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। वह कई दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के चंदेरू के जंगल में शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान गुस्से में आकर उन्होंने साक्षर की ईंट से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर खुदाई कर शव को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर और सिकंदराबाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और हिरासत में लिए गए युवकों से गहन पूछताछ जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *