DniNews.Live

बुजुर्ग को रेबीज, तीन माह पहले कुत्ते ने काटा:फर्रुखाबाद में वैक्सीन की सभी डोज लगवाने के बाद भी हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर

एटा जनपद में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुत्ते के काटने के तीन माह बाद रेबीज हो गया है। परिजनों ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद उन्होंने अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेबीज की सभी वैक्सीन लगवाई थीं। हालत बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह घटना एटा जनपद के नया गांव थाना क्षेत्र के रणधीरपुर जुनेदपुर गांव की है। यहां के निवासी सोनपाल को तीन माह पूर्व खेत पर काम करते समय एक कुत्ते ने पैर में काट लिया था। परिजनों के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद सोनपाल को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीन की सभी आवश्यक खुराकें दी गई थीं। शुक्रवार से सोनपाल की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले गांव के एक चिकित्सक को दिखाया गया, जिन्होंने उन्हें बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। शनिवार को सोनपाल की बेटी नेता और समधिन शांति देवी उन्हें लेकर कानपुर के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचीं। लोहिया अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को हायर सेंटर, हैलट अस्पताल, रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि मरीज में रेबीज के लक्षण दिख रहे थे और उसकी हालत स्थिर नहीं थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि रेबीज को हाइड्रोफोबिया भी कहते हैं। इस स्थिति में मरीज पानी देखकर डरने लगता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *