Breaking News

बुंदेलखंड विकास सेना ने बिजली कटौती पर जताया रोष:संगठन प्रमुख बोले- रखरखाव के अभाव में आपूर्ति बार-बार बाधित


                 बुंदेलखंड विकास सेना ने बिजली कटौती पर जताया रोष:संगठन प्रमुख बोले- रखरखाव के अभाव में आपूर्ति बार-बार बाधित

बुंदेलखंड विकास सेना ने बिजली कटौती पर जताया रोष:संगठन प्रमुख बोले- रखरखाव के अभाव में आपूर्ति बार-बार बाधित

ललितपुर में रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना ने बिजली कटौती को लेकर एक आवश्यक बैठक की। स्थानीय कंपनी बाग में आयोजित इस बैठक में बार-बार हो रही अघोषित कटौती और शहर की विद्युत समस्याओं पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान विद्युत विभाग की अकर्मण्यता के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। संगठन प्रमुख हरीश कपूर ‘टीटू’ ने कहा कि ललितपुर जनपद में ऊपर से बिजली की आपूर्ति पर्याप्त है, लेकिन आंधी-पानी के मौसम में स्थानीय विद्युत विभाग की तैयारी न होने के कारण शहरवासियों को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कपूर ने आरोप लगाया कि उपखंड अधिकारी और जेई की लापरवाही के कारण बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों का समय पर रखरखाव नहीं हो रहा है। इसके चलते बार-बार फॉल्ट होते हैं, जिन्हें ठीक करने में विभाग को 3-4 घंटे लग जाते हैं, जबकि वे आधे घंटे में दुरुस्त हो जाने चाहिए। उन्होंने उचित रखरखाव के अभाव में ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के खराब होने की बात भी कही। बुंदेलखंड विकास सेना ने जिला प्रशासन से मांग की कि विद्युत विभाग शासन की मंशा के अनुरूप 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। संगठन ने उपभोक्ताओं की परेशानियों को गंभीरता से लेकर उनका निराकरण करने के लिए कार्यप्रणाली में सुधार करने की चेतावनी दी। ऐसा न होने पर बुंदेलखंड विकास सेना ने उग्र आंदोलन की बात कही। बैठक में वरिष्ठ सदस्य कदीर खां, परमानन्द विश्वकर्मा, मगन सोनी, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, गफूर पेंटर, लालसिंह, प्रकाश पेंटर, अमित सोनी, प्रदीप गोस्वामी, टिंकू सोनी, कामता भट्ट, बलराम मसौरा, पुष्पेन्द्र शर्मा, भाग सिंह कुशवाहा, शशि राजा, जगदीश झा, राम सहाय राठौर, तुलसीदास उत्तमधाना, हरी राम रजक, रामगोपाल रजक, राजू राजपूत, अशोक कुमार, अरविंद, राघवेंद्र कल्याणपुरा, इस्लाम खां और रवीन्द्र सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *