DniNews.Live

बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:मैनपुरी के भोगांव में घर के कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने रविवार देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान अमन कुमार पुत्र कमरुद्दीन के रूप में हुई है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। इसी परेशानी के चलते उन्होंने रविवार रात करीब 9:00 बजे यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। परिवार की ओर से जो भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *