DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीजेपी युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन का विरोध, माफी मांगने की मांग; कहा- यह हरकत राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है

मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई समिट’ के दौरान यूथ कांग्रेस के हंगामे के विरोध में जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूथ कांग्रेस के सदस्यों का व्यवहार अशोभनीय और राष्ट्र विरोधी था। कांग्रेस और राहुल गांधी की यह हरकत राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस तरह का व्यवधान देश को वैश्विक मंच पर शर्मसार करने जैसा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनके इशारे पर ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस व्यवहार के लिए राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगते, तब तक भाजपा और युवा मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा


https://ift.tt/AokHKSZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *