‘बीजेपी में शामिल होना चाहते है पप्पू यादव’:गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का दावा; पूर्णिया MP बोले- आपकी पैदाइश से पहले से हम सांसद

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि पूर्णिया सांसद पप्पू याद भाजपा में शामिल होना चाहते थे। इस दावे के बाद पप्पू यादव ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “निशिकांत की पैदाइश से पहले हम कई बार सांसद रह चुके हैं,” और अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का हवाला दिया। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के देवघर दौरे को लेकरपूर्णिया सांसद पप्पू यादव और गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। विवाद तब बढ़ा जब पप्पू यादव ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “देवघर में आज अडानी मंदिर आए थे, फिर वह उद्योगपतियों के एक एजेंट MP के यहां गए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ जो दुष्प्रचार चलाया जा रहा है, उसके पीछे असली निवेशक गौतम अडाणी हैं। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी सीधे तौर पर निशिकांत दुबे पर थी। पप्पू यादव के इस बयान के बाद निशिकांत दुबे ने कहा, अभी संसद सत्र के दौरान मुझसे यही सज्जन लोकसभा के अंदर मुझसे मिलने आए थे, एक ही इनकी विनती थी कि मुझे भाजपा में शामिल करवा दीजिए।अंगूर खट्टे हैं,कुछ तो दिन ईमान होना चाहिए? पप्पू फिर बोले- आपकी पैदाइश से पहले हम सांसद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के “भाजपा में एंट्री” वाले दावे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भड़क गए। उन्होंने फिर X पर लिखा, “इस महोदय का तो नाम नहीं लिए थे, पर जब यह सामने आ गए हैं तो इनसे पूछना चाहिए कि प्रमोद महाजन जी के यहां कौन-सी जमीन की जमींदारी संभाल रहे थे जनाब?” उन्होंने आगे अपने सियासी अनुभव का हवाला देते हुए कहा, “आपके पैदाइश से पहले कई बार हम सांसद रह चुके थे। पूर्णिया किसी के बाप की जमींदारी नहीं है।” अब पूरा मामला पढ़िए… बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने रविवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन किए। इसी क्रम में वो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से मिलने उनके घर भी गए। जिस पर पप्पू यादव ने टिप्पणी की और फिर पूरा विवाद शुरू हो गया। पप्पू यादव और निशिकांत के बीच जुबानी जंग पुरानी यह पहला मौका नहीं है जब दोनों सांसद भिड़े हों। संसद के अंदर और बाहर, चुनाव सुधारों से लेकर निजी टिप्पणियों तक, दोनों के बीच पहले भी तीखी नोकझोंक हो चुकी है। हाल के शीतकालीन सत्र (2025) के दौरान भी निशिकांत दुबे ने सदन में पप्पू यादव को “पप्पू यादव बैठो, ज्यादा…” कहकर चुप कराने की कोशिश की थी, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।


https://ift.tt/UGQp52A

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top