DniNews.Live

बीएसए ने घर-घर जाकर कराया नामांकन:जौनपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत 25 बच्चों का किया दाखिला

जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर, विकासखंड बक्सा में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत नामांकन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्वयं गांव पहुंचकर घर-घर जाकर बच्चों का दाखिला कराया। डॉ. पटेल ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अभियान के तहत कुल 25 बच्चों का नामांकन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अध्यापकों ने नए नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्हें किताबें, कॉपियां और पेसिंल वितरित कर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी उपाध्याय, सभी अध्यापक, गांव के सम्मानित नागरिक और अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *