DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीआर डीएवी में एलकेजी. के छात्रों के बीच फन गेम्स का हुआ आयोजन

सिटी रिपोर्टर| बेगूसराय बी.आर.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, आर.टी.एस. बेगूसराय में गुरुवार को एलकेजी वर्ग के बच्चों के लिए फन गेम्स का आयोजन किया गया। सह पाठ्यचर्या गतिविधि के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने कई तरह के खेलों में भाग लिया और पूरे दिन विद्यालय का माहौल उल्लास से भरा रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर सिन्हा और प्राथमिक प्रभाग की प्रभारी मंजु कुमारी ठाकुर ने किया। उद्घाटन के बाद खेल गतिविधियां शुरू हुईं, जिनका संचालन खेल शिक्षक लक्ष्मण कुमार यादव और एलकेजी की शिक्षिकाओं ने संभाला। शिक्षकों की टीम ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए खेलों को सरल और आनंददायक बनाया। नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। बच्चों ने एक-दूसरे को प्रोत्साहित किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों का मनोबल और बढ़ा। अंत में प्राचार्य कमल किशोर सिन्हा ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में मदद करती हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।।


https://ift.tt/KJAufa1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *