बिहार शरीफ नगर निगम ने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल मोड़ से लेकर भराव क्षेत्र तक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान करीब 25 अनधिकृत संरचनाओं को हटाया गया और अतिक्रमणकर्ताओं से कुल 17,250 रुपए का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम प्रशासन ने अभियान से पूर्व संबंधित क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को सूचित किया था, ताकि अतिक्रमणकर्ताओं को अपनी अवैध संरचनाएं हटाने का मौका मिल सके। हालांकि, चेतावनी के बावजूद कई लोगों ने अपने अवैध निर्माण नहीं हटाए, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। उप नगर आयुक्त के अगुआई में हुई कार्रवाई अभियान के दौरान सफाई उपकरणों की मदद से अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अनधिकृत रूप से बनाई गई लगभग 25 पहुंची अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। ये संरचनाएं मुख्य रूप से फुटपाथ और सार्वजनिक जगहों पर बनाई गई थीं, जो नागरिकों के लिए असुविधा का कारण बन रही थीं। उप नगर आयुक्त शम्स रजा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नगर प्रबंधक, सहायक लोक अपशिष्ट स्वच्छता पदाधिकारी, पुलिस बल और सफाई शाखा की टीम शामिल रही। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि अभियान के दौरान कोई कानून-व्यवस्था की समस्या न हो। अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने कुल 17,250 रुपए का फाइन भी वसूला। यह राशि उन लोगों से ली गई जिन्होंने सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों ने बताया- निरंतर जारी रहेगा अभियान नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/Nj2ogGh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply