DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार विस निवेदन समिति में समृद्ध वर्मा को सदस्य बनाने पर हर्ष

भास्कर न्यूज | सिकटा बिहार विधानसभा निवेदन समिति में सिकटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समृद्ध वर्मा को सदस्य बनाए जाने पर राजग कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूरे मंत्रिमंडल को बधाई दी है। जदयू के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार,भाजपा के बुनीलाल पासवान, वीरेंद्र मिश्र, राहुल पटवा, हरिमोहन सर्राफ, रूपनारायण पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इसे सिकटा विधानसभा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 292(घ) (1) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए 14 सदस्यीय विधानसभा निवेदन समिति का गठन किया गया है। गठित समिति के सभापति सिद्धार्थ सौरव के नेतृत्व में पहली बार सिकटा के विधायक समृद्ध वर्मा को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। हाल ही में भारी बहुमत से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायक को महत्वपूर्ण समिति में स्थान मिलना क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। बधाई देने वालों में उमाशंकर यादव, राम अयोध्या पटेल, मदन पटेल, गोविंद साह, रामविनय गुप्ता, मुन्ना कुमार गुप्ता आदि हैं। इसी कारण योगेन्द्र शुक्ल के भतीजे वैशाली निवासी बैकुंठ शुक्ल व आरा के क्रांतिकारी चन्द्रमा सिंह ने फणीन्द्रनाथ घोष को 9 नवंबर 1932 को दिन में ही उसके जूते-चप्पल की दुकान में खुकरी से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसमें केदार मणि शुक्ल के भाई उद्धेश्वर मणि शुक्ल की भी बड़ी भूमिका थी। इसी के साथ चम्पारण के एक कलंक को धो दिया गया था। यह नाटक फनिया वध इसी पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस नाटक में चम्पारण के क्रांतिकारी आंदोलन को समझने के लिए भूमिका के रूप में एक लम्बा आलेख है जिसमें चंपारण के स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष को रेखांकित किया गया है। डॉ. दिवाकर राय की इसके पूर्व छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें राष्ट्र पुजारी, दिग्विजयी संन्यासी, नीली आग, ऊ अकेला मर्द रहे जैसे लोकप्रिय नाटक शामिल हैं। वहीं स्वतंत्रता आंदोलन में गाये गये भोजपुरी देशभक्ति गीतों का एक संकलन भोजपुरी के सुराज गीत भी प्रकाशित हो चुका है। इसके लिए डॉ राय को विश्व हिन्दी सचिवालय द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी एकांकी लेखन पुरस्कार सहित दर्जन भर से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं।


https://ift.tt/mD1PrfU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *