बिहार में पछुआ हवा चली रही है, जो पहाड़ी इलाके से ठंड लेकर आ रही है। इससे प्रदेश में कनकनी बढ़ गई है। ठंडी हवा की वजह से समस्तीपुर जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 5 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज भी उत्तर-पूर्व जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी शून्य हो सकती है। अगले 7 दिनों तक मौसम में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव होता रहेगा, लेकिन इसके बाद शीतलहर शुरू होने की संभावना है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9°C दर्ज किया गया है, जो समस्तीपुर के पूसा में रिकॉर्ड किया गया। जो इस सीजन के शुरुआती ठंड के दिनों में से एक माना जा रहा है। वहीं, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद समेत 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पटना समेत 8 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। मधेपुरा और सीतामढ़ी में कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो पटना में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
https://ift.tt/UgwR8q5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply