बिहार में लगातार ठंड बढ़ रही है। इसके साथ ही सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बक्सर, बेगूसराय, आरा, पटना समेत कई जिलों में आज यानी सोमवार को भी विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी के 150 से 200 मीटर के आसपास बने रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में बेगूसराय, बक्सर, आरा, गोपालगंज, पटना में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सबसे कम विजिबिलिटी 200 मीटर गयाजी में दर्ज की गई। साथ ही 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा। जबकि पटना का तापमान 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 0.5 से 1.5 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव दर्ज की गई है। इसके अलावा, पटना में AQI लेवल 151 से 333 तक पहुंच गया है। पटना एयरपोर्ट और वेटनरी मैदान के आसपास की हवा लगातार खराब हो रही है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें… आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है। दिन में हल्की धूप निकलने से तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। पटना में आज भी निकलेगी तपिश वाली धूप रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि पिछले हफ्ते पटना का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं, अगले 48 घंटे में भी राजधानी का तापमान सामान्य ही रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। दिन में धूप निकलने से कनकनी कम महसूस होगी।
https://ift.tt/czKnUwF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply