पटना सहित पूरे बिहार में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नवंबर का तीसरा सप्ताह खत्म होते-होते मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन सुबह-रात में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। 24 नवंबर से ठंड का असर पूरे राज्य में अधिक महसूस होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात का पारा तेजी से नीचे आएगा। 24 घंटे बाद राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ेगी और लोगों को सर्द हवा का प्रभाव और ज्यादा महसूस होगा। यह गिरावट उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के बिहार की ओर बढ़ने के कारण देखने को मिल रही है। औरंगाबाद में सबसे कम 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा पारा शुक्रवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा। वहीं, मोतिहारी में 31.6 डिग्री के साथ राज्य में सबसे अधिक तापमान रहा। दूसरी ओर औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा। पूर्णिया में सुबह दृश्यता 800 मीटर तक दर्ज की गई। हालांकि कोहरा हल्का था, इसलिए सड़क और हवाई आवागमन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। तापमान गिरने का कारण मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शुष्क और ठंडी हवाएं लगातार मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं। इसके अलावा उत्तर-भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है, जिससे बादल छंट गए हैं और खुला आसमान ठंड बढ़ाने में तेजी से मदद कर रहा है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम राज्य में अगले सप्ताह तक सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन घने कोहरे की अभी संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलेगी, जिससे हल्की गर्माहट बनी रहेगी। हालांकि हवा की रफ्तार बढ़ने से देर शाम से लेकर सुबह तक ठंड अधिक महसूस होगी। कई जिलों में तापमान 10 से 12 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड अपने सामान्य रूप में आ जाएगी। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में भी ठंड का असर अब हर दिन बढ़ेगा। अगले 48 घंटों में यहां का न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक नीचे आने का अनुमान है। दिन में तापमान लगभग 28 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन सुबह और रात में तेज ठंड महसूस होगी। 24 नवंबर के बाद पटना में हल्का कोहरा शुरू हो जाएगा और रात के समय हवा थोड़ी तेज चलेगी।
https://ift.tt/4myYGlB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply