DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में बालू माफियाओं की संपत्ति जब्त होगी:EOU ने ED को भेजा प्रस्ताव; रीतलाल यादव के भाई का भी नाम शामिल

बिहार में भू-माफिया और बालू माफियाओं की चल-अचल संपत्ति जब्त की जाएगी। कुल 20 भू और बालू माफियाओं की 54 करोड़ 88 लाख रुपए की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई होगी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) और जिला पुलिस ने जांच के बाद ईडी को प्रस्ताव भेजा है। ईडी पीएमएलए के तहत कार्रवाई करेगी। इनमें दानापुर से राजद के पूर्व विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव की संपत्ति भी शामिल है। रीतलाल यादव और पिंकू यादव दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। दोनों पर बिल्डर से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप है। 8 भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त होगी। इनमें पटना जिले के 5 आरोपी शामिल हैं। इनमें दानापुर के पारस राय और उसका बेटा राजबल्लभ कुमार भी हैं। 12 बालू माफियाओं की संपत्ति भी जब्त होगी। इनमें बांका जिले के 6 माफिया शामिल हैं। बांका के नीलेश यादव और उसका भाई संजय यादव शामिल हैं। बादल यादव और उसका भाई आजाद यादव की संपत्ति भी सूची में है। मनेर के रामप्रवेश सिंह और उसका भाई विशुन दयाल सिंह भी शामिल हैं। ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जांच में अवैध संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई है। प्रयाग ग्रुप की 110 करोड़ की संपत्ति जब्त ईडी ने बिहार, बंगाल और असम में प्रयाग ग्रुप ऑफ कंपनीज की 110 करोड़ की अचल संपत्ति के अस्थायी रूप से कुर्की जब्ती कर ली। इनमें कंपनी के नाम पर 104 करोड़ रुपए कीमत की 450.42 एकड़ जमीन के साथ सुपर स्ट्रक्चर भी है। कंपनी के निदेशक व प्रमोटर बासुदेव बागची, अविक बागची और स्वपना बागची के नाम पर 6 करोड़ की अचल संपत्ति भी जब्त की है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद ईडी ने कार्रवाई की है। बिहार- बंगाल-असम में प्रयाग ग्रुप की 110 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है। ईडी ने बिहार, बंगाल और असम में प्रयाग ग्रुप ऑफ कंपनीज की 110 करोड़ की अचल संपत्ति के अस्थायी रूप से कुर्की जब्ती कर ली। इनमें कंपनी के नाम पर 104 करोड़ रुपए कीमत की 450.42 एकड़ जमीन के साथ सुपर स्ट्रक्चर भी है। कंपनी के निदेशक व प्रमोटर बासुदेव बागची, अविक बागची और स्वपना बागची के नाम पर 6 करोड़ की अचल संपत्ति भी जब्त की है। कंपनी के निदेशक, प्रमोटर व अन्य पर सीबीआई ने पहले से ही केस दर्ज कर रखा है। कंपनी के निदेशक बासुदेव बागची, प्रमोटर अविक बागची अभी जेल में है। ये हैं 8 भू माफिया 1. पिंकू उर्फ टिंकू यादव : कोथवां, खगौल, पटना 2. अश्विनी कुमार : लोहियानगर, कंकड़बाग, पटना 3. पारस राय : नया टोला, दानापुर 4. राजबल्लभ कुमार : नया टोला, दानापुर, पटना 5. संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन : कासिमपुर, खुसरूपुर, पटना 6. रिजवान उर्फ राजा : मोदामपुर, बहादुरपुर थाना, दरभंगा 7. वीरेंद्र प्रसाद बिंद : कैमूर 8. कामाख्या सिंह : बिहियां, भोजपुर अब ईडी क्या करेगी ईडी को प्रस्ताव मिल गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी भी केस में इंफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट यानी ईसीआईआर (थाने में जिस तरह एफईआईआर) दर्ज करेगी। उसके बाद अपने स्तर से इन सभी माफियाओं की संपत्ति की जांच करेगी। रिपोर्ट पुख्ता होने के बाद संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। मोबाइल नंबर, पैन नंबर और बैंक खातों की जांच इन आरोपियों पर हत्या, लूट और बालू ठेके को लेकर फायरिंग जैसे मामले दर्ज हैं। स्थानीय थानों की पुलिस ने पहले संपत्ति की जांच शुरू की। बाद में विशेष टीम गठित की गई। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पैन नंबर और बैंक खातों की जांच की गई। अंचलाधिकारी की मदद से जमीन की जानकारी जुटाई गई। यह भी पता लगाया गया कि संपत्ति किन रिश्तेदारों के नाम खरीदी गई। जांच में सामने आया कि संपत्ति अपराध से अर्जित की गई है। इसके बाद ईओयू और जिला पुलिस ने ईडी को प्रस्ताव भेजा। ये हैं 12 बालू माफिया 1. रामप्रवेश सिंह : शेरपुर, मनेर, पटना 2. विशुन दयाल सिंह : शेरपुर, मनेर, पटना 3. विभीषण यादव : मजलिसपुर, बांका 4. नीलेश यादव : रामपुर, रजौन, बांका 5. संजय यादव : रामपुर, रजौन, बांका 6. छोटू यादव : नया डीह, रजौन, बांका 7. बादल यादव : मजलिसपुर, बांका 8. आजाद यादव : मजलिसपुर, बांका 9. सोनू खान : कोईलवर, भोजपुर 10. विदेशी राय उर्फ अमरेश राय : कोईलवर 11. सुनील कुमार यादव : सेमरा, बड़हरा, भोजपुर 12. अमित उर्फ गुड्डू यादव : बारूण, औरंगाबाद आठ भू माफियाओं में 5 पटना के, 12 बालू माफियाओं में 6 बांका के है। ईओयू और जिला पुलिस ने ईडी को प्रस्ताव भेजा है। रीतलाल का भाई भी इसमें शामिल है।


https://ift.tt/oyQNs8d

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *