DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में ठंडी हवा से बढ़ रही ठिठुरन:अगले 4-5 दिन सामान्य रहेगा मौसम, 19 दिसंबर से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार को पटना, गोपालगंज, बेतिया, बगहा समेत 10 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह-सुबह अच्छी खासी ठंड है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बिहार के 2 शहरों सबौर और औरंगाबाद का 8 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। 19 दिसंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मधेपुरा, खगड़िया, नालंदा, पटना में घना कोहरा छाया था। वहीं, भागलपुर के सबौर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखें… पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा। खासकर, पूर्व-उत्तर बिहार के जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंड भी अधिक महसूस की जा रही है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। 13 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहेगा। पिछले 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकली और मौसम सामान्य हो गया। वहीं, रात में फिर सर्दी से ठिठुरन महसूस हो रही है। बिहार के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


https://ift.tt/YB1NKDc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *