DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में खरगोश का मांस बोलकर कुत्ते का मीट खिलाया:1000/KG में बेचा; कहा- दारू के लिए पैसे कम पड़े तो कुत्ता काटकर बेच दिया

मोतिहारी में एक शख्स ने जंगली खरगोश का मांस कहकर कुत्ते का मांस बेच दिया। मांस खाने के बाद तीन लोगों की तबीयत खराब हो गई। राज तब खुला जब मांस बेचने वाले ने ही शराब के नशे में गांव में घूम-घूमकर कहा कि, शराब के लिए पैसे कम पड़ रहे थे, इसलिए खरगोश की जगह लोगों को कुत्ते का मांस खिला दिया। घटना मधुबन प्रखंड स्थित गरहिया बाजार थाना क्षेत्र के गरहिया गांव की है। बताया जाता है कि, यहां रहने वाला मंगरु सहनी नामक युवक शराब का आदी है। आरोप है कि मंगरु सहनी ने गांव में एक कुत्ते को पकड़कर उसे मार डाला। इसके बाद उसने कुत्ते के शव को टुकड़ों में काटा और मांस को खरगोश का मांस बताकर गांव में बेचने निकल गया। गांव के कई लोगों ने मांस खरीद भी लिया। गड़हिया गांव निवासी अनिल कुमार सिंह ने भी मांस खरीदा। अनिल सिंह जब यह मांस घर ले गए और बनाकर खाया, तो कुछ ही देर बाद उनके परिजनों की तबीयत खराब होने लगी। उन्हें उल्टी, दस्त, पेट दर्द और तेज चक्कर आने लगे। पीड़ितों में अनिल कुमार सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी और अन्य ग्रामीण रामप्रवेश साहनी की भी हालत खराब होने लगी। दोनों अनिल के यहां पार्टी करने आए थे। 1000 रूपए में बेचा 1KG मांस अनिल कुमार का कहना है कि, मंगरु सहनी ने 500 रुपए में आधा किलो मांस दिया था। मांस को खाने के बाद हम सब की तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार को हमलोग जब उसके घर पहुंचे तो उसने कहा कि, मर्डर करके इंसान बाहर आ जाता है। मैंने तो बस कुत्ते का मांस ही खिलाया है। तुमलोग से कुछ नहीं होगा। राम प्रवेश सहनी ने बताया कि, मंगरु मेरे पास आया और कहा कि, जंगली खरगोश का मांस है, लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरे घर से निकलने के बाद उसने 500 ग्राम मांस मेरे घर पर रख दिया। मैं बाहर से लौटा तो पता चला कि मेरी पत्नी और बेटी ने मांस बनाकर खा लिया। उनकी भी तबीयत खराब हो गई। कुत्ते का सिर और उसकी हड्डियां मिलीं गांव के लोगों का कहना है कि हम सबको लगा कि, मंगरू शराब के नशे में बोल रहा है कि उसने कुत्ते का मांस बेचा है। लेकिन जब हमलोगों ने इसकी पड़ताल की तो सन्न रह गए। गांव के बाहरी इलाके में सुनसान जगह पर कुत्ते का सिर मिला और कुछ हड्डियां। इसके बाद हमें यकीन हो गया कि मंगरु ने हमारे साथ बहुत गलत किया है।


https://ift.tt/P3arcZw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *