DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को नियुक्त किए जाने से मिलेगी नई ऊ र्जा

भास्कर न्यूज | कटिहार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पांचवीं बार कटिहार विधानसभा से विजयी विधायक सह वरिष्ठ भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय समयानुकूल और स्वागत योग्य है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पूर्व मंत्री संजय सरावगी एक अनुभवी, ऊर्जावान और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय सरावगी के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश का संचार होगा।


https://ift.tt/7Yz3dqK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *