DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जबरन शादी, अनंत सिंह के घर आई नन्ही परी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान किया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नितिन नवीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान किया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। 45 साल के नितिन नवीन बिहार के पहले नेता हैं, जिसे भाजपा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। अगर वह नड्डा की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो बिहार के पहले नेता होंगे। पूरी खबर पढ़ें 2. बाहुबली अनंत सिंह के घर आई नन्ही परी
बाहुबली और मोकामा से जदयू विधायक अब नाना बन गए हैं। उन्हें नतिनी हुई है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और उनके बेटों ने बच्ची के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव से पहले दुलारचंद की हत्या मामले में पुलिस ने उन्हें वोटिंग से पहले अरेस्ट किया था। पूरी खबर पढ़ें 3. गर्लफ्रेंड प्रेमी के साथ पकड़ी गई, लोगों ने शादी कराई भागलपुर में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव के पास मंदिर में दोनों की शादी करा दी। घटना कहलगांव के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के ज्योतिपुर की है। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को रात के अंधेरे में मिलने के लिए बुलाया था। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया। पूरी खबर पढ़ें 4. लड़की को होटल बुलाया, रातभर कमरे में रखा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले फर्जी IAS ललित किशोर उर्फ गौरव की गिरफ्तार के बाद रोजाना उसके नए किस्से सामने आ रहे हैं। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के बाद पटना से सटे मोकामा के ठेकेदार माधव मुकुंद बार-बार गौरव को याद कर खुद को कोसते हैं। माधव का कहना है कि पूरी जिंदगी में ऐसा जालसाज उन्होंने कभी नहीं देखा। पूरी खबर पढ़ें 5. पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले वैभव सूर्यवंशी,5 रन बनाकर आउट अंडर-19 एशिया कप में रविवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा। पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। वैभव के साथ कप्तान आयुष पारी की शुरुआत की। लेकिन वैभव का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला। वो 5 रन बनाकर आउट हो गए। पूरी खबर पढ़ें 6. जहानाबाद में एग्जाम देकर लौट रही छात्रा से रेप जहानाबाद के मखदुमपुर में परीक्षा देकर घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर ने रेप किया है। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुई। छात्रा की मदद से पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा परीक्षा देकर जहानाबाद से ट्रेन से मखदुमपुर स्टेशन पर उतरी थी। स्टेशन से उसे अपने घर जाना था, जिसके लिए वो ऑटो की तलाश कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें 7. दिल्ली में कांग्रेस की रैली, बिहार से 5,000 लोग पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदान में आज SIR से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली है। इसमें शामिल होने के लिए बिहार से बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अगुवाई में बिहार कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ मौजूद रहें। पूरी खबर पढ़ें 8. जेडीयू नेता के बेटे पर बदमाशों ने तानी पिस्टल पटना में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व विधायक और जदयू नेता छोटेलाल राय के बेटे आशुतोष (35) पर पिस्टल तान दी। आशुतोष शनिवार की रात साढ़े 9 बजे अपने घर से दवा लाने के लिए निकले थे। कार ड्राइवर चला रहा था। घर के पास रास्ते की चौड़ाई कम है। एक तरफ से कार जा रही थी दूसरी तरफ से बाइक सवार पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 9. सम्राट बोले- एक भी घुसपैठिया बिहार में नहीं रहेगा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कांग्रेस ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पूरा देश पहचानता है। 55 साल तक आजादी के बाद भारत को कांग्रेस ने लूटा है, वोट चोरी का झूठा आरोप बिहार में भी लगाया मगर एक आदमी भी उन्हें नहीं मिला। मैं गृह मंत्रालय संभाल रहा हूं और मैं यह गारंटी देता हूं एक भी घुसपैठिया बिहार में नहीं रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 10. 40 लाख की ठगी-एक साल टॉयलेट की टंकी में छिपा बेगूसराय में 125 क्विंटल सरकारी अनाज और 40 लाख रुपए ठगने के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। उसने अपने घर में टॉयलेट की टंकी की तरह 20 फीट का एक कंस्ट्रक्शन करवाया था, जिसमें वो पिछले एक साल से छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम त्रिपुरारी कुमार सिंह (50) है, जो तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी-1 गांव का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें 11. औरंगाबाद में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, 3 घंटे में पाया काबू औरंगाबाद में शनिवार देर रात फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना शहर के मिनी बिगहा रोड स्थित मदीना मस्जिद के पास की है। जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। लाखों के नुकसान की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें 12. पटना में लालू की प्रॉपर्टी में स्कूल खोलेंगे सम्राट, 5 कट्ठे में कोठी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि अब लालू की संपत्ति सीज की जाएगी। उसमें बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। लालू प्रसाद रजिस्टर्ड अपराधी हैं। 950 करोड़ रुपए का चारा घोटाला किया। अपराधियों ने पैसा और प्रॉपर्टी अर्जित की है तो उसे सीज करके उसमें स्कूल जरूर खोले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 13. सीवान में BSAP जवान को रौंदा, भाई बोला- हादसा नहीं हत्या हुई सीवान में शनिवार की सुबह BSAP-2 के जवान मधुप कुमार को एक स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही जवान की मौत हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के पास हुई। अब जवान के बड़े भाई दिलीप कुमार ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे साजिश के तहत की गई हत्या बताया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. मंत्री लेसी सिंह ने कर्मचारियों को हड़काया पूर्णिया में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने शनिवार को अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। इसका वीडियो अब सामने आया है। जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए मंत्री लेसी सिंह ने अधिकारियों से कहा, ‘आपको काम के लिए रखा गया है, या वसूली के लिए। काम नहीं करना है तो बताइए।’ पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात-सुबह के समय ठंड बढ़ेगी बिहार के अधिकांश हिस्सों में रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया है।


https://ift.tt/LwNQVX6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *