DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, ट्रक ने ऑटो को उड़ाया, सड़क पर बिखरे शव

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। नीतीश कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया है। इससे महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ गया है। वहीं, किशनगंज में बुलडोजर एक्शन के दौरान अधिकारियों के साथ हाथापाई हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सरकारी कर्मचारियों का 5% महंगाई भत्ता बढ़ा नई सरकार बनने के बाद आज नीतीश कैबिनेट की दूसरी बैठक हुई। इसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार के 10 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का 5% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। इसके साथ ही 3 नए विभागों के गठन की मंजूरी दी गई है। राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए राज्य सरकार विद्यार्थी कौशल प्रोग्राम चलाएगी। यह प्रोग्राम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड की मदद से चलाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज के बेटे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ अधिकारी के साथ हाथापाई बिहार में नई बनने के साथ ही ऑपरेशन बुलडोजर जारी है। मंगलवार को किशनगंज, कटिहार और सुपौल में अवैध अतिक्रमण हटाया गया। किशनगंज में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर बवाल हुआ। लोगों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए 60 से ज्यादा घरों को तोड़ा गया। कुछ लोगों ने कहा कि, हमने कुछ समय की मोहलत मांगी तो अफसरों ने ऑनलाइन 1500-1500 रुपए लेकर 1 घंटे का वक्त दिया, लेकिन घर खाली करने के पहले ही बुलडोजर लेकर चले आए और गिरा दिया। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने CO राहुल कुमार को घेर लिया। हथियार के साथ 10 पुलिस वाले साथ होने के बाद भी उन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें 3. पत्नी-बेटे को ‘गिरवी’ रखकर मां की लाश ले गया नवादा में स्वास्थ्य व्यवस्था की एक गंभीर खामी सामने आई है। अकबरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में 75 वर्षीय महिला की मौत के बाद एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों को शव स्ट्रेचर पर घसीटते हुए घर ले जाना पड़ा। यह घटना रविवार रात की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अकबरपुर बाजार निवासी रामचंद्र सहनी की पत्नी केशरी देवी का इलाज अकबरपुर पीएचसी में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को अपने घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन से एम्बुलेंस की मांग की। पूरी खबर पढ़ें 4. सड़क पर 500 मीटर में बिखरे लोग, 3 की मौत वैशाली में बस ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हैं। घायलों की हालत नाजुक है। हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जिले के हाजीपुर-लालगंज रोड पर कंचनपुर धनुषी के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पर सवार लोग हवा में उछलते हुए सड़क पर बिखर गए। करीब 500 मीटर तक में सभी लोग गिरे पड़े नजर आए। वहीं टक्कर के बाद ऑटो पलट गया, कुछ लोग उसके नीचे दब गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी रही। सड़क पर खून फैला था। घायल दर्द से कराह रहे थे। दूर तक ऑटो सवारों के सामान, उनके जूते बिखरे थे। पूरी खबर पढ़ें 5. लॉरेंस गैंग बोला- पवन सिंह को लखनऊ में गोली मारेंगे भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली धमकी का स्क्रीनशॉट सामने आया है। धमकी बबलू नाम के व्यक्ति ने दी। उसने पवन सिंह के करीबी लोगों को धमकी भरा वॉट्सऐप मैसेज भेजा। जिसमें लिखा है- पवन सिंह को बोल देना मेरा फोन नहीं उठाता है, आज से उसकी उल्टा गिनती शुरू। लखनऊ में गोली मारेंगे। दुनिया के किसी भी कोने में मिलेगा गोली मार देंगे। बबलू ने पवन सिंह को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी। पवन सिंह ने सोमवार को मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। पवन सिंह का लखनऊ में भी अपार्टमेंट है। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘मेरे पास आओ तो कपड़े उतार दिया करो’ दरभंगा में नाबालिग लड़की (17) ने कथावाचक श्रवण दास जी महाराज (32) पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। लड़की ने ये भी कहा कि, प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉर्शन कराया गया। पीड़िता 3 दिसंबर को अपनी मां के साथ महिला थाने लहेरियासराय पहुंची थी, लेकिन बिना आवेदन दिए ही वहां से निकल गई। लड़की ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथावाचक मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहे हैं। दोनों फूलों की माला पहने हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों घर के अंदर बैठे दिखाई देते हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. कंटेनर से शराब आ रही, पकड़े सिर्फ गरीब जा रहे बिहार में शराबबंदी कानून के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने थोड़ी-थोड़ी पीया करो की फिर से वकालत की है। मांझी ने कहा है कि, शराबबंदी कानून बहुत अच्छा है। इससे घरेलू हिंसा खत्म होती है। जो शराब पीकर काम करता है उसका मानसिक संतुलन खराब रहता है। शराबबंदी तो बहुत ही जरूरी है। कभी-कभी इसमें कुछ ऐसी बातें आती हैं जिसपर हम कहने को मजबूत हो जाते हैं। नीतीश कुमार जी ने तीसरी समीक्षा मेरे ही कहने पर की थी। पूरी खबर पढ़ें 8. ‘एक बोलेरो में आ जाएंगे सभी कांग्रेसी विधायक’ बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘अगली बार जब राहुल गांधी बिहार भ्रमण पर जाएंगे, तो कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एक ही बोलेरो गाड़ी में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ज्यादा गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इतनी ही हैसियत इनकी बिहार में रह गई है। संजय जायसवाल का यह व्यंग उस समय आया जब बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी केवल छह सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई।’ पूरी खबर पढ़ें 9. भास्कर के ‘ऑपरेशन बालू’ के बाद सरकार का एक्शन भास्कर के ऑपरेशन बालू माफिया के बाद सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सरकार जनता को भी साथ जोड़ेगी। विजय सिन्हा ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति अवैध बालू कारोबार की जानकारी देगा, उसे योद्धा मानकर सरकार की तरफ से 10,000 रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। विजय सिन्हा ने कहा कि, सरकार की ओर से बनाई गई खनन नीति में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। अवैध खनन-परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 10. पति ने मारी गोली, उधार देने वाले को फंसाया भोजपुर में 6 महीने की दुल्हन को किसी बाहरी ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही गोली मारी थी। रविवार को नवविवाहिता निराशा कुमारी उर्फ दुर्गावती की सिर में गोली मारकर हत्या हुई। जिसके बाद ससुरालवालों ने कहा कि बाहर से फायरिंग हुई। परिवार ने क्राइम सीन को इस तरह से क्रिएट किया कि ये बाहरी हमले में हुई हत्या लगे। आरोपी पति ने इस हत्या का आरोप उस शख्स पर लगाने की साजिश रची, जिसने उसे उधारी दी थी, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाया। जिस तरह से महिला को गोली लगी, कमरे के हालात और पति-ससुर के अलग-अलग बयान और समय के अंतर के कारण के कारण पुलिस को शक हुआ। पूरी खबर पढ़ें 11. आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया मौलवी, पिटाई सुपौल के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह मामला बलुआ बाजार के तुलसीपट्टी गांव का बताया जा रहा है, जहां ग्रामीणों ने एक मौलवी और एक शादीशुदा महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने के बाद दोनों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, पिटाई का शिकार व्यक्ति मूल रूप से प्रतापगंज थाना क्षेत्र के घटाह गोविंदपुर का रहने वाला है और तुलसीपट्टी गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। पूरी खबर पढ़ें 12. किशनगंज में महिला कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटका मिला किशनगंज में मंगलवार की शाम 5 बजे एक महिला कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटका उनके कमरे से मिला है। दुपट्टे से फंदा लगाकर महिला पंखे से झूल गई। घटना किशनगंज शहर के डुमरिया भट्ट इलाके की है। सुबह से शाम तक महिला जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक ने खिड़की से महिला को फंदे से लटका देखा। मकान मालिक ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, महिला कॉन्स्टेबल के कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 13. सड़क पर महिला सब इंस्पेक्टर से भिड़ी राहगीर पटना के कोतवाली इलाके के डाकबंगला चौराहे पर एक महिला पुलिस से भीड़ गई। महिला और SI कुमारी पल्लवी के बीच हुई बहस का एक वीडियो सामने आया है। लगभग 30 मिनट तक बीच चौराहे पर हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। रोड से गुजर रहे राहगीर भी कहासुनी और तू तू मैं मैं को देखकर जमा हो गए। डाकबंगला चौराहे से एक गश्ती गाड़ी मुड़कर रॉन्ग साइड से घुसने लगी। इस गाड़ी पर कोतवाली थाने की SI कुमारी पल्लवी थीं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. 2 महीने इंस्टा पर चैटिंग, पटना आकर लिव इन में रही पटना में एक शादीशुदा महिला एक लड़के के साथ 4 दिनों तक लिव इन में रही। दोनों शादी कराने चाहते थे, लेकिन महिला के पति ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को गांधी मैदान इलाके से पकड़ लिया। महिला किशनगंज की रहने वाली है। ममता (26) के 2 बच्चे भी हैं। लड़के के नाम सन्नी है। वो पटना में सैलून चलाता है। सनी सैलून के साथ इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाता है। पुलिस ने जब सन्नी को पकड़ा तो उसने अपनी पूरी लव स्टोरी बताई। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में कल मौसम सामान्य बना रहेगा
बिहार में कल यानी बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन विभाग ने तापमान 1 से 2 डिग्री और गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ ही सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा।


https://ift.tt/BFtdxyA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *