DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सम्राट संभालेंगे गृह मंत्रालय, सहनी की पार्टी के नेता की हत्या, 20 फीट नीचे गिरी बस

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। नीतीश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया गया है। 20 साल बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है। ये विभाग अब BJP के पास चला गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. बिहार में 20 साल बाद नीतीश ने गृह मंत्रालय छोड़ा नीतीश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया गया है। 20 साल बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है। ये विभाग अब BJP के पास चला गया है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। BJP ने वित्त विभाग JDU को दिया है। बिजेंद्र यादव ऊर्जा के साथ वित्त विभाग का जिम्मा भी देंखेंगे। इसके साथ ही मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा है। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में कांग्रेस ऑफिस में जमीन पर बैठे पप्पू यादव बिहार चुनाव में हार के बाद टिकट बांटने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पटना में कांग्रेस ऑफिस में करीब 6 घंटे तक प्रदर्शन किया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव उन्हें मनाने पहुंचे। पप्पू यादव जमीन पर बैठकर उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा, आप ने गलत कैंडिडेट्स को टिकट दिए जिसकी वजह से आज हमारी ऐसी हालत है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप और अखिलेश सिंह उतने ही दोषी हैं जितने राजेश राम और अल्लावरु। पूरी खबर पढ़ें 3. बेतिया में PK ने धमकी के साथ लोगों से 1-1 हजार मांगे बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार का पश्चाताप करने के बाद प्रशांत किशोर ने अपना मौन तोड़ा है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा- सरकार ने 10-10 हजार रुपए देकर वोट खरीदे हैं। इन लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर वोट खरीदे। 6 महीने में महिलाओं को 2-2 लाख नहीं मिले तो एक-एक मंत्री और अफसर का घेराव करूंगा।’ पूरी खबर पढ़ें 4. भूकंप- किशनगंज, अररिया में घरों से निकले लोग किशनगंज और अररिया में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जमीन के अचानक हिलते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 42 किमी दूर नर्सिंगदी में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। पूरी खबर पढ़ें 5.मोतिहारी में सहनी की पार्टी के नेता की हत्या, 10 राउंड फायरिंग मोतिहारी में शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब VIP नेता कामेश्वर सहनी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह उठकर वो घर के आगे हाथ-पैर धो रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने घर के बाहर 10 राउंड फायरिंग की। 5 गोलियां कामेश्वर सहनी को लगीं। सिर में 4 और सीने 1 में गोली मारी गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना में रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे गिरी बस, 1 की मौत पटना में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शुक्रवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला धनेसरी देवी की मौत हुई है। बस में 40 यात्री सवार थे, इनमें 25 को चोटें आई थीं। सभी घायलों को मोकामा स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. मुजफ्फरपुर में शादी से इनकार करने पर टीचर का मर्डर मुजफ्फरपुर में 22 साल की टीचर कोमल कुमारी की‎ ‎हत्या के मामले में‎‎ पुलिस ने आरोपी‎ ‎बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया है। मर्डर के बाद वो ‎‎सारण जिले में ‎‎रिश्तेदार के ‎‎घर छिपा था। आरोपी‎‎ तरारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद 2 घंटे तक ‎पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या‎ का खुलासा किया। बिट्टू कुमार ने पुलिस को बताया कि, हमारा 3 साल से अफेयर था। वो अब शादी से इनकार कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें 8.जहानाबाद में आंगनबाड़ी सेविकाओं का हंगामा, कमीशन लेने का आरोप जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मासिक वाउचर जमा करने के लिए 20 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सेविकाओं के कमीशन देने से इनकार करने पर कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति बन गई। पूरी खबर पढ़ें 9.नालंदा में चलती कार में लगी आग, कबाड़ हुई गाड़ी नालंदा में शुक्रवार दोपहर बख्तियारपुर से रजौली जाने वाली हाईवे पर शुक्रवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार पूरी तरह जल गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 पिलर नंबर 46 के पास का है। हाईवे पर कार जलने के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कार जलती हुई दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें 10. चिराग बोले- 2009 कठिन समय था, फैसले पर अडिग रहा नई सरकार के गठन के बाद आज विभागों का बंटवारा होना है। इससे पहले आज एलजेपी (रामविलास) चीफ चिराग पासवान ने पीसी की है। चिराग पासवान ने कहा कि साल 2009 पार्टी के लिए सबसे कठिन समय था, लेकिन 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में लोजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस बार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें 11. कैमूर में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव में गुरुवार को एक 17 साल के किशोरी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। आम के पेड़ से उसका शव लटका मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान लोहरा गांव निवासी महेंद्र बिंद की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 12. लड़के-लड़की को संदिग्ध हालत में मकान मालिक ने पकड़ा भागलपुर के जोगसर इलाके में एक मकान मालिक ने किराए के कमरे में रह रहे लड़की को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद जब मकान मालिक और लड़के-लड़की के बीच कहासुनी होने लगी तो आसपास के लोग जुटे। इसके बाद आसपास के लोगों ने लड़के की पहचान मोहम्मद फैजल के रूप में की, जबकि लड़की दूसरे धर्म की थी। पूरी खबर पढ़ें 13. बिहार के 22,732 शिक्षकों को नए साल का तोहफा नीतीश कुमार की नई सरकार ने नए साल पर बिहार के 22 हजार 732 स्कूली शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार सभी स्कूली शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूल में पढ़ाने के लिए पोस्टिंग देने जा रही है।मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पप्पू यादव ने बच्चे से नारे लगवाए, 200 रुपए दिए बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। टिकट बांटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने आज पटना में कांग्रेस ऑफिस में करीब 6 घंटे तक प्रदर्शन किया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव उन्हें मनाने पहुंचे। पप्पू यादव जमीन पर बैठकर उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा, आप ने गलत कैंडिडेट्स को टिकट दिए जिसकी वजह से आज हमारी ऐसी हालत है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी बिहार के सभी जिलों में सुबह और रात में हल्की ठंड और दिन भर गर्मी परेशान करेंगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।


https://ift.tt/fXJPTb7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *