DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:संजीव हंस के बेटे का नाम ‘सम्राट’, मंत्री के पति पर 10 लाख का इनाम, प्रदेश में पहाड़ों जैसी ठंड

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर IAS संजीव हंस से जुड़ा है। दिल्ली नगर निगम के रिकॉर्ड में एक डॉक्यूमेंट मिला है। इसमें उनके बेटे का नाम सम्राट है। मुंगेर से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के के साथ भागकर शादी की है। ​चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. दिल्ली नगर निगम का रिकॉर्ड, संजीव हंस का बेटा ‘सम्राट’ दिल्ली नगर निगम के रिकॉर्ड से भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम के हाथ लगा बिहार के एक हाई प्रोफाइल मामले का डॉक्यूमेंट है। जिसमें दिल्ली नगर निगम ने ‘सम्राट’ (उपनाम) को संजीव हंस का बेटा बताया है। इसी दस्तावेज से आधार कार्ड में भी सम्राट के पिता का नाम संजीव हंस दर्ज किया गया है। स्कूल में भी सम्राट के पिता का नाम संजीव हंस ही दर्ज है। घर से लेकर बाहर तक पिता का नाम संजीव हंस बताने वाला सम्राट एडवोकेट गायत्री का बेटा है। गायत्री ने ही बिहार के सीनियर IAS संजीव हंस पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें 2. हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से की शादी, ‘काट देगा’ मुंगेर में हिंदू लड़की मंशा ने मुस्लिम युवक नियाजुल से शादी कर ली। लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने 30 दिसंबर को दिल्ली के तीस हजारी स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में नियाजुल से अपनी मर्जी से शादी की है। वीडियो में लड़की बोल रही है कि मुझे कोई जबरदस्ती नहीं लाया है। मैं खुद नियाजुल के साथ घर से भागी थी। मैं पुलिस प्रशासन से अपील करती हूं कि मुझे और उनके परिवार को परेशान ना किया जाए। पूरी खबर पढ़ें 3. उत्तराखंड की मंत्री के पति पर 10 लाख का इनाम उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू पर बिहार में इनाम घोषित हो गया है। बिहार की सहरसा सीट से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के विधायक आईपी गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘बिहार की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले उत्तराखंड के नेता को बिहार पकड़ कर लाने वाले व्यक्ति को दूंगा 10 लाख रुपया इनाम।’ इधर, बिहार विधानसभा चुनाव में हार के 48 दिन बाद तेजस्वी यादव एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. पत्नी पर एसिड फेंका फिर खुद पिया, पति की मौत भागलपुर में जमीन विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया। बाद में खुद भी तेजाब पी लिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि पति की मौत हो गई। घायल का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। पीड़िता की पहचान पूनम देवी (40) के तौर पर हुई है। जो एक आवासीय विद्यालय की संचालिका और प्रिंसिपल है। वो अपने घर पर ही रेसिडेंसी स्कूल चलाती है। जिसमें आठवीं कक्षा तक के करीब 50 बच्चे पढ़ते हैं। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के रानी तालाब स्थित प्रेमनगर की है। पूरी खबर पढ़ें 5. पहाड़ों जैसी ठंड, 21 जिलों में घना कोहरा बिहार में इन दिनों पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। पटना, समस्तीपुर, जहानाबाद समेत 21 जिलों में शनिवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी 38 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ समस्तीपुर सबसे ठंडा जिला है। कोहरे और पछुआ हवा के डबल अटैक ने ठंड और बढ़ा दी है। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने 7 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें 6. PM का AI एडिटेड फेक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज में फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर में साइबर पुलिस ने बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी नागेंद्र सहनी के बेटे प्रमोद कुमार राज को पकड़ा है। प्रमोद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल कर राष्ट्रपति-पीएम के फेक वीडियो बनाए और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। युवक की गिरफ्तारी तक इस वीडियो पर 50 हजार से अधिक व्यू आ चुके थे। पूरी खबर पढ़ें 7. न्यू ईयर पर लापता लड़की की लाश मिली बांका में 17 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मामला टाउन थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान वकील शशि भूषण झा की बेटी सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है। लड़की एक जनवरी से लापता थी। पिता ने टाउन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार की दोपहर घर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित चमरेली बांध से उसका शव बरामद किया गया। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एक लड़के को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 8. पेंचकस, कार की चाबी गोदकर युवक की हत्या बेगूसराय में रोड रेज के मामले में एक युवक को पहले किडनैप किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पेंचकस और कार की चाबी से वारदात को अंजाम दिया था। मृतक की बॉडी पर पेंचकस और चाबी से हमले के 50 से अधिक निशान मिले थे। 5 दिन पहले बूढ़ी गंडक नदी किनारे युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान पन्हास गांव के रहने वाले सुमित कुमार सिंह (23) के रूप में की गई थी। पूरी खबर पढ़ें 9. भाजपा ने तेजस्वी यादव गायब का पोस्टर किया जारी बिहार में भाजपा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर उन पर निशाना साधा है। भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर तेजस्वी यादव की ‘तलाश’ शुरू करने का दावा किया है, जिसमें उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए गए हैं। तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद से वे लगातार सार्वजनिक मंचों से अनुपस्थित दिख रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा उन पर लगातार तंज कस रही है और उनकी गैर-मौजूदगी पर सवाल उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें 10. दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग गोपालगंज पहुंचा गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के बल्थरी चेक पोस्ट के पास आज विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग विशेष ट्रक से पहुंचा। जिसे देखने के लिए शिव भक्तों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सभी ने भक्ति भाव से शिवलिंग का स्वागत किया। भक्तों ने तिलक लगाकर आरती उतारी और फूल अक्षत से पूजा अर्चना की। बता दें कि पूर्वी चंपारण के चकिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस मंदिर में स्थापित करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग करीब एक महीने पहले महाबलीपुरम से बिहार के लिए रवाना किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 11. सासाराम बिजली विभाग ने 51 करोड़ राजस्व वसूला सासाराम बिजली विभाग ने पिछले महीने 55 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 51 करोड़ रुपए की वसूली की है। यह निर्धारित लक्ष्य का लगभग 92 प्रतिशत है। विभाग ने राजस्व संग्रह में तेजी लाने के साथ-साथ बिजली चोरी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की है, जिसके तहत अब तक 400 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विद्युत परीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग हर महीने राजस्व वसूली के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित करता है। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए फील्ड अधिकारी और कर्मचारी विशेष वसूली अभियान चलाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 12. वैभव 12 गेंद में 11 रन बनाकर हुए आउट भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज वनडे सीरीज का पहला मैच चल रहा है। मैच अफ्रीका के विलोमूर पार्क में चल रहा। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना। टीम इंडिया पहले मैदान में उतरी। हालांकि, कप्तान वैभव सूर्यवंशी 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 12 गेंद में 11 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल हैं। सीरीज में U19 टीम की कप्तानी बिहार के वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं। आयुष म्हात्रे को कलाई में चोट लगने के कारण बीसीसीआई ने वैभव को कप्तानी सौंपी। यह वनडे सीरीज अंडर- 19 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी बड़ी तैयारी मानी जा रही है, क्योंकि इस सीरीज के बाद भारत सीधे वर्ल्ड कप खेलेगी। पूरी खबर पढ़ें 13. लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने किया हमला समस्तीपुर में लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता की पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव की है। वार्ड-9 निवासी घायल शंकर राय(58) ने बताया कि मेरे बेटे श्याम कुमार का गांव की ही गुंजन कुमारी से करीब तीन साल से अफेयर था। दोनों कोचिंग के दौरान एक-दूसरे से मिलते थे। कुछ समय पहले प्रेम संबंध की जानकारी गांव वालों को हुई, जिसका विरोध किया गया। बालिग होने के कारण दोनों घर से भागकर गुजरात चले गए और वहां शादी कर ली। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. चंडी महोत्सव में RJD विधायक मंच पर भड़के सहरसा में शुक्रवार देर शाम श्री चंडी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में महिषी विधानसभा से RJD विधायक गौतम कृष्ण मंच पर ही आयोजकों पर बुरी तरह भड़क गए। संबोधन का मौका नहीं मिलने और प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर विधायक ने मंच से ही आयोजकों को खरी-खोटी सुना दी। सहरसा में भूमि एवं राजस्व विभाग के निर्देश पर चंडी महोत्सव कार्यक्रम साल में एक बार आयोजित किया जाता है। जिसमें कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश करते हैं। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 33 जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट बिहार में इन दिनों पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। पटना, समस्तीपुर, जहानाबाद समेत 21 जिलों में शनिवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ​​​​रविवार को ​​​बिहार के 33 जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 7 जनवरी से लोगो को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।


https://ift.tt/tlmQX3c

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *