नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार पुलिस के महानिदेशक से पत्रकार ने पूछा, सम्राट चौधरी कहते हैं, मनचले जो राह चलती लड़कियों का दुपट्टा खींचते हैं, उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई होगी, तो क्या मुख्यमंत्री द्वारा महिला के हिजाब खींचने पर आप एक्शन लेंगे। इस सवाल को डीजीपी विनय कुमार टाल गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- CM पर कार्रवाई के सवाल पर DGP ने साधी चुप्पी बिहार पुलिस के महानिदेशक से पत्रकार ने पूछा, सम्राट चौधरी कहते हैं, मनचले जो राह चलती लड़कियों का दुपट्टा खींचते हैं, उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई होगी, तो क्या मुख्यमंत्री द्वारा महिला के हिजाब खींचने पर आप एक्शन लेंगे। इस सवाल को डीजीपी विनय कुमार टाल गए। और मनचलों को रोकने के लिए सम्राट चौधरी का पुराना बयान और पुलिस की पॉलिसी बताने लगे। पूरी खबर पढ़ें 02- ‘दाखिल खारिज में भूमिहार-ब्राह्मण ही लिखा जाएगा’ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जमीन से जुड़े मामलों को लेकर एक्शन में हैं। सोमवार को वो मुजफ्फरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को फटकार लगाई। जनता दरबार में एक शख्स शिकायत लेकर आया कि उसके खतियान में भूमिहार लिखा गया है। यहां ज्यादातर लोग ब्राह्मण भूमिहार जाति के लोग आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 03- हिजाब विवाद- सुमैया ने पाक पत्रकार को लगाई फटकार हिजाब विवाद पर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद कर दी। पाकिस्तानी रिपोर्टर ने उनसे नीतीश के हिजाब विवाद को लेकर इंटरव्यू लेना चाहा। सुमैया राणा ने जिगर मोरादाबादी की पंक्तियों के साथ इंटरव्यू देने से मना कर दिया, ‘नजर का तीर जिगर में रहे तो अच्छा है। घर की बात घर में रहे तो अच्छा है।’ पूरी खबर पढ़ें 04- हिजाब विवाद के बीच मोदी-शाह से मिले सीएम नीतीश सीएम नीतीश कुमार ने हिजाब विवाद के बीच सोमवार को दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की है। पीएम और नीतीश कुमार के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। नीतीश के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों एक ही कार से पीएम हाउस पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 05- अवैध संबंध में गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की हत्या किशनगंज में एक युवक की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने 5 बार शरीर को गाड़ी से रौंदा, फिर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके दो भाइयों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक जुल्फकार(25) का गिरफ्तार लड़की से अफेयर चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें 06- बिहार बीजेपी अध्यक्ष के जिले में सुरक्षित नहीं लड़कियां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के जिले दरभंगा की 20 से अधिक लड़कियां पिछले एक से डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रही हैं। यहां तक कि वो घर से भी नहीं निकल रही थीं। मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा इलाके के भरवाड़ा में राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें 07- शिमला से भी ठंडा राजगीर, पारा 7°C से नीचे लुढ़का बिहार में लगातार ठंड बढ़ रही है। पिछले 4 दिनों से आधे से ज्यादा बिहार में सूरज नहीं निकला है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। बिहार के 5 जिलों का तापमान 10°C से कम है। इधर, पटना से सटे राजगीर में शिमला, देहरादून, रांची और भोपाल से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला का तापमान 7°C है, जबकि नालंदा के राजगीर में पारा 7°C से लुढ़क कर 6.6°C हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 08- बीजेपी के कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी पर केस दर्ज बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने BCA का चेयरमैन रहते हुए 30 लाख रुपए गलत तरीके से खाते से निकाल लिए। यह आरोप आशुतोष झा(41) की ओर से लगाया गया है। आशुतोष को FIR कराने के लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 09- शराब माफिया ने एसपी-थानेदार को दी गालियां बेगूसराय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर जिले के एसपी से लेकर मंझौल थाना के SHO तक को गालियां देने का एक वीडियो सामने आया है। करीब 2 मिनट के वीडियो में शख्स पुलिसकर्मियों को करीब 35 बार गालियां देता दिख रहा है। वीडियो में शख्स ने पुलिस पर पैसा लेने और किसी केस में फंसाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 10- पटना में नाव से शराब की तस्करी का खुलासा क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर शराब तस्कर एक्टिव है। अलग अलग तरीके से शहर में शराब की खेप लाई जा रही है। रविवार देर रात पटना पुलिस ने गंगा नदी किनारे रेड की है। जिसमें नाव के साथ 15 बोरा देसी शराब पकड़ी गई है। पुलिस को तस्करी की खबर जैसी मिली, रात में करीब 12 बजे लाइव जैकेट पहनकर रेड करने पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ें 11- भू माफिया- बालू माफिया के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार में भू माफिया और बालू माफिया से निपटने के लिए विशेष कोषांग का गठन किया है। पुलिस उप- महानिरीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि लगभग दो दर्जन बालू माफिया और भू माफिया के 50 करोड़ के आसपास की संपत्ति की जानकारी इकट्ठा की गई है। पूरी खबर पढ़ें 12- ब्यूटीशियन पर एसिड अटैक, थाने के पास वारदात हुई पटना जिले के मोकामा में रविवार देर रात एक ब्यूटीशियन पर तेजाब से हमला किया गया। यह घटना मोकामा थाना क्षेत्र में महिला के घर से 200 मीटर और थाने से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। महिला अपना पार्लर बंद कर घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। पूरी खबर पढ़ें 13- मुजफ्फरपुर में सीएसपी सेंटर से 2 लाख की लूट मुजफ्फरपुर में सीएसपी केंद्र से दो लाख रुपए की लूट हुई है। वारदात को बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के मड़वन चौक के पास की है। लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- बेटे से बोले मांझी: कमीशन लो पार्टी को मजबूत करो मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। चुनाव जिताने के बयान के बाद मांझी ने कहा है, ‘हर सांसद और विधायक कमीशन लेते हैं। यदि रुपया में 10 पैसे भी मिलते हैं तो वह भी काफी बड़ी रकम बन जाती है। दावा किया कि उन्होंने पिछले साल मिले कमीशन की राशि में से 40 लाख पार्टी फंड में दे दिए।’ पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- 5 जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, छाया रहेगा कोहरा बिहार के 5 जिलों पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। पिछले 4 दिनों से आधे से ज्यादा बिहार में सूरज नहीं निकला है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। बिहार के 5 जिलों का तापमान 10°C से कम है। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/aUTm8Ff
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply