नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर, जिनकी सोशल मीडिया पर तीसरी शादी को लेकर चर्चा तेज है। इधर, बिहार के पूर्व डिप्टी CM और राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। इसी को लेकर वे राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बने हैं। वहीं, बिहार के मोतिहारी में स्थापित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का गोपालगंज में बुलडोजर से स्वागत किया गया। रस्से से खींचकर 100 फीट की माला पहनाई गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा- लड़की को जानिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज 40 साल के हो गए हैं। इस बीच उनके बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह के बगल में सिंदूर लगाए एक महिला खड़ी है। बर्थडे पार्टी में पवन सिंह के करीब खड़ी महिला का नाम महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. सबसे बड़े शिवलिंग पर गोपालगंज में बुलडोजर से बरसे फूल बिहार के मोतिहारी में स्थापित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का गोपालगंज में बुलडोजर से स्वागत किया गया। रस्से से खींचकर 100 फीट की माला पहनाई गई। शिवलिंग डुमरिया पुल पार कर आगे निकल चुका है। सोमवार सुबह खबर आई थी कि 210 मीट्रिक वजन वाला शिवलिंग पिछले 2 दिनों से गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 3. विजय सिन्हा बोले- रिटायरमेंट से पहले ही VRS दिलवा दूंगा डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर सोमवार को जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई की। एक मामले में सुनवाई के दौरान डिप्टी CM विजय सिन्हा DCLR पर भड़ गए। उन्होंने कहा कि आपको VRS चाहिए क्या? रिटायरमेंट से पहले ही VRS दिलवा दूंगा। अगर सही लोगों की मदद में लटकाया तो ठीक नहीं होगा। इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं करूंगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी पहाड़ों पर बर्फबारी ने बिहार में कड़ाके की ठंड ला दी है। पटना समेत राज्यभर में 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवा चल रही है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 जिलों में हल्के कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. दिव्यांग महिला को झांसे में लेकर यूट्यूबर्स ने बनाया वीडियो पटना में कुछ यूट्यूबर्स ने वीडियो पर ज्यादा व्यूज और पैसों कमाने के लिए दिव्यांग महिला का इस्तेमाल किया। महिला का ब्रेन वॉश करके एक वीडियो बनवाया। जिसपर कैप्शन लिखा ‘नाचने वाली होती तो सब सपोर्ट करता, गरीब का दर्द सुनिए’। वीडियो को पीड़िता के बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यूट्यूबर्स ने पीड़िता की मदद के नाम पर अपना UPI नंबर डाल दिया। पूरी खबर पढ़ें… 6. क्लास में डकार लेने पर टीचर ने स्टूडेंट को पीटा बेतिया में 9वीं के छात्र को क्लास में डकार मारने पर शिक्षक ने डंडे से पीटा। जब लड़के ने इसका विरोध किया तो टीचर उसे कॉलर पकड़कर घसीटता हुआ क्लास के बाहर ले गया। इसके बाद 2 शिक्षकों ने मिलकर उसे टाइल्स पर पटक दिया और उसे डंडे और लात घूंसे बरसाने लगे। पिटाई के बाद कमर में चोट आने की वजह से अब मो. सैयद हुसैन ठीक से चल नहीं पा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 7. महिला का हाथ पकड़कर पवन सिंह ने काटा बर्थ-डे केक भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आज जन्मदिन है। बर्थ-डे पर उनकी तीसरी शादी की चर्चा हो रही है। दरअसल पवन सिंह का केक काटते एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पवन सिंह नशे में दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी है। महिला की मांग में सिंदूर है। पवन सिंह पहले केक के हाथ जोड़ते हैं फिर उसे काटने के लिए चाकू उठाते हैं। इस दौरान पवन सिंह हिलते रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 8. IRCTC घोटालाः दिल्ली HC से लालू यादव को राहत नहीं RCTC घोटाले से जुड़े मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर आज 5 जनवरी (सोमवार) को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने लालू यादव की याचिका पर निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया है। उच्च न्यायालय ने सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी। पूरी खबर पढ़ें… 9. STET का रिजल्ट जारी, 2.56 लाख स्टूडेंट पास BSEB)ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पेपर-1 और पेपर-2 मिलाकर कुल 4.42 लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिए थे, जिसमें 2.56 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं। STET 2025 की परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 मिलाकर दो चरणों में हुई थी। पेपर 1 में क्लास 9 से 10 के लिए 2.46 लाख कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 1.54 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें.. 10. भागलपुर में चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का हंगामा, नियुक्ति की मांग भागलपुर में टाउन हॉल के बाहर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के संवाद कार्यक्रम के दौरान गृह रक्षा वाहिनी(होमगार्ड) के चयनित अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे थे। हालांकि, विरोध-प्रदर्शन के बावजूद कार्यक्रम जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लंबे समय से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। बार-बार सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 11. दरभंगा में दहेज प्रताड़ना और महिला से मारपीट, FIR दर्ज दरभंगा में दहेज प्रताड़ना और महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पति, सास-ससुर और देवर पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता अर्चना कुमारी(27) के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला कमतौल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। अर्चना ने बताया कि 8 साल उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… 12. पटना में स्कॉर्पियो पिकअप से टकराई, कारोबारी के बेटे की मौत पटना में सोमवार सुबह लगभग 3 बजे के करीब भीषण हादसा हुआ। गांधी मैदान ट्रैफिक थाना के अटल पथ पर स्कॉर्पियो ने पंक्चर पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें 1 की मौत हो गई, जबकि 4 जख्मी हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा इस तरह से डैमेज हुआ है कि गाड़ी को पहचानना मुश्किल हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 13. विशाल मेगामार्ट में युवक की पिटाई करने वाले दोनों गिरफ्तार पटना के विशाल मेगा मार्ट में रविवार को बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेकर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने युवक से मारपीट और गाली गलौज करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों का नाम राशिद इकबाल और गोरख गिरी है। पूरी खबर पढ़ें… अब वो खबर जो हटकर है 14. टीशर्ट और नीले चश्मे में नदी के बीच दिखे तेजस्वी; यूजर्स बोले- चारा के पैसे से मौज बिहार विधानसभा सत्र के दौरान पहले दिल्ली और फिर विदेश रवाना होने पर पहले ही सवाल उठ रहे थे, इसी बीच तेजस्वी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे कूल-रिलैक्स अंदाज में दिख रहे। बताया जा रहा कि वीडियो किसी विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशन का है। जहां तेजस्वी नदी के बीच नाव की सवारी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. 30 जिलों में आज कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट बिहार के 30 जिलों में आज कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के बाद ठंड में थोड़ी कमी महसूस होगी।
https://ift.tt/TfnJ35v
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply