DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:डिप्टी CM ने DM-SP को हड़काया, गयाजी में डबल मर्डर, PM ने थपथपाई वैभव की पीठ

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पूर्णिया से है। यहां डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जनता दरबार लगाए थे, जिसमें अफसरों को जमकर हड़काया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सरकारी आवास धीरे-धीरे खाली कर रही हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रति ने बाल पुरष्कार से सम्मानित किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर मेरी जमीन बेच दी। विरोध करने पर मेरे ऊपर ST-SC की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस बार-बार मुझे परेशान करती है। छोटे-छोटे बच्चे हैं। क्या करूं। इस पर विजय सिन्हा ने डीएम और एसपी को हड़काया। पूरी खबर पढ़ें 2. पार्टी टूटने पर RLM अध्यक्ष कुशवाहा ने साधी चुप्पी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को खड़ा रखने में सफल रहे उपेंद्र कुशवाहा एक महीने भी अपनी पार्टी को नहीं संभाल पाए। उनकी पार्टी एक बार फिर टूट के मुहाने पर खड़ी है। कारण है बिना चुनाव लड़े अपने बेटे को मंत्री बनाकर पॉलिटिक्स में लॉन्च करना। चुनाव जीतकर आए उनके 4 में से 3 विधायक ने बगावत की पूरी तैयारी कर ली है। कभी भी वे उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली कर रहीं राबड़ी देवी बिहार में राबड़ी आवास से सामान की शिफ्टिंग शुरू हो गई है। गुरुवार रात 4 से 5 छोटी गाड़ियां पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास (राबड़ी आवास) पहुंचीं। इन गाड़ियों से सामान को गोला रोड स्थित गौशाला में शिफ्ट किया गया। इसके बाद यह दूसरी जगह भेजा जाएगा। रात के अंधेरे में राबड़ी आवास पहुंचीं छोटी गाड़ियों से पौधे और गार्डन के अन्य समान निकालने की तस्वीर समाने आई है। ये शिफ्टिंग ऐसे वक्त हो रही है जब RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रति ने दिया बाल पुरष्कार क्रिकेट जगत में 14 साल की उम्र में एंट्री लेने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है। वैभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। अवॉर्ड देने के बाद अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा और अनेक प्रतिभा वाले क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है। अनेक रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. सीएम नीतीश के कारकेड की गाड़ी ने DSP को मारी टक्कर प्रकाश पर्व पर नीतीश कुमार शुक्रवार को तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे जा रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के कारकेड में शामिल एक गाड़ी ने मौके पर तैनात ट्रैफिक DSP को धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। गाड़ी अगर थोड़ी और पीछे आती तो ट्रैफिक DSP की जान भी जा सकती थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें DSP मुख्यमंत्री की काफिले में ड्यूटी करते दिख रहे हैं। थोड़ी देर में कारकेड में शामिल एक स्कॉर्पियो बैक होती है। इससे DSP को टक्कर लगती है और वो गिर पड़ते हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. इंसान से चुनाव जीत सकते हैं, मशीन से नहीं: खेसारी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने चुनाव में मिली हार पर कहा है कि कोई भी आदमी से जीत सकता है मशीन से नहीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि मुझे राजनीति करनी नहीं आती है। मैं राजनीति में आना ही नहीं चाहता था, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि उन्हें चुनाव लड़ना पड़ा। इस चुनाव में यह भी पता चला कि कौन उनका अपना है। बता दें कि खेसारी लाल ने छपरा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें वो बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी से 8000 वोटों से हार गए। पूरी खबर पढ़ें 7. समस्तीपुर में शिमला जैसी ठंड,पारा 7°C से नीचे बिहार में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड-डे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जमुई में कोहरे के कारण बड़ा हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। इधर, पटना, जहानाबाद में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर है। बेतिया में ठंड से बचने के लिए कुछ लोग बर्नर लगे छोटे सिलेंडर से आग ताप रहे थे,इसी दौरान सिलेंडर फट गया, जिसमें 2 भाई झुलस गए। पूरी खबर पढ़ें 8. सरकारी नौकरी के लिए बेटे ने की पिता की हत्या भोजपुर में हजारीबाग में पोस्टेड हवलदार पशुपतिनाथ तिवारी की 20 दिसंबर को हत्या हुई थी। 5 दिनों बाद पुलिस ने मर्डर का खुलासा कर दिया है। पशुपतिनाथ तिवारी की हत्या उनके बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। वो एक महीने बाद रिटायर होने वाले थे। बेटे ने अनुकंपा पर नौकरी और पैसों की लालच में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बेटा विशाल तिवारी और झारखंड के हजारीबाग जिला के मो. जिशान अहमद जिलानी को अरेस्ट कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 9. आज से रेलवे ने बढ़ाया एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया आज से रेल की यात्रा के लिए ज्यादा खर्च करने होंगे। रेलवे ने प्रति किलोमीटर 2 पैसे के हिसाब से किराया बढ़ा दिया है। नए बदलाव के बाद अगर आप 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको बढ़ी हुई कीमत पर ही टिकट मिलेगा। इस हिसाब से अगर आप 1000 किलोमीटर दूरी के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो आपको 20 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। वहीं, अगर आपने आज यानी 26 दिसंबर के पहले टिकट बुक कर लिया है, तो आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा ना ही आपके टिकट पर रिवाइज किराया दिखेगा। पूरी खबर पढ़ें 10. फसल की रखवाली कर रहे दंपती की गला रेतकर हत्या गयाजी के शेरघाटी में देर रात अपराधियों में वार्ड सदस्य महिला और उसके पति की हत्या कर दी। दोनों का गला रेता गया है। पति-पत्नी फसल की रखवाली के लिए बधार में झोपड़ी में सो रहे थे। मृतका केशरी देवी (48) वार्ड नंबर 1 से वार्ड सदस्य थीं। पति का नाम प्रदीप यादव (57) है। घटना चांपि गांव की है। एक साथ पति-पत्नी की हत्या से गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। दंपती गुरुवार की रात खाना खाकर घर से खेत पर सोने आए थे। शुक्रवार सुबह जब दोनों ने फोन नहीं उठाया तो परिवार के लोग खेत पहुंचे और डबल मर्डर का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें 11. मेडिकल शॉप में चोरी का सीसीटीवी वीडियो पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद में एक मेडिकल दुकान में बड़ी चोरी हुई है। बीती रात चोरों के एक संगठित गिरोह ने ड्रग स्टेट नामक मेडिकल दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 12. क्रिसमस पर 108 लोगों ने छोड़ा ईसाई धर्म, हिंदू बने​​​​​​​ पूर्णिया के बनमनखी में में क्रिसमस पर बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ। 19 परिवारों के 108 लोगों को हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई। सभी ने 10 से 12 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। करीब एक दशक बाद दोबारा से सनातन धर्म अपनाया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से क्रिसमस पर आयोजित परावर्तन यज्ञ में मूल सनातन धर्म में घर वापसी की। हालांकि हिंदू संगठन इस आयोजन को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस से जोड़ रहे हैं। घर वापसी से पहले इनका सामूहिक रूप से शुद्धिकरण हुआ। पूरी खबर पढ़ें 13. असम, बंगाल में चुनाव लड़ेगी चिराग की पार्टी LJP(R) चिराग पासवान ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को पश्चिम बंगाल और असम में लोजपा रामविलास का विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। चिराग दोनों राज्यों के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की नजर अब पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि लोजपा-रामविलास इन दोनों राज्यों में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. रंगेहाथ पकड़ाया प्रेमी जोड़ा, गांव वालों ने करवाई शादी मुजफ्फरपुर में प्रेमी-जोड़े को पकड़कर ग्रामीणों ने शादी करा दी। लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इस दौरान गांव के लोगों ने उसे पकड लिया। घटना सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने एकांत में युवक रुपेश कुमार(23) और युवती मुस्कान कुमारी(21) को बात करते देखा। मामला संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई। पता चला कि दोनों के बीच एक साल से अफेयर है। दोनों आसपास गांव के ही रहने वाले हैं। तुरंत परिजनों को मौके पर बुलाया गया। दोनों परिवार ने इस रिश्ते के लिए सहमति दे दी। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. पटना में बर्फीली हवा चलने की संभावना बिहार में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को पटना में बर्फीली हवा चलने की संभावना है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है।


https://ift.tt/mrue7aU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *