बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे के मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को उद्योग विभाग की कमान सौंपी गई है। विधान परिषद सदस्य डॉ. जायसवाल ने हाल ही में नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। उनकी यह नियुक्ति राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूत करने और निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जायसवाल 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारण निगम के रहे थे अध्यक्ष इससे पहले डॉ. जायसवाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग संभाल चुके थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। अब उद्योग मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के तहत प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नए चेहरे की अटकलें तेज हो गई हैं। डॉ. दिलीप जायसवाल का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे एमएससी, एमबीए और एमफिल की पढ़ाई की है। और शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। भाजपा के कोषाध्यक्ष रह चुके जायसवाल 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष भी रहे थे। उन्हें 2024 में सम्राट चौधरी के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाने वाले डॉ. जायसवाल को वैश्य समुदाय से जोड़कर देखा जाता है, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के वोट बैंक को मजबूत करने में सहायता मिल सकती है।
https://ift.tt/78XaBud
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply